..................... malaika arora new boyfriend cricketer kumar sangakkara dating rumours after splitting from arjun kapoor - Hindi Filmibeat

अर्जुन कपूर से ब्रेक अप के बाद मलाइका अरोड़ा को संभाल रहा है ये टॉप क्रिकेटर, लोगों को लगी जोड़ी नंबर 1

Malaika Arora New Boyfriend

Malaika Arora New Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने वर्कफ्रंट से ज्यादा अफेयर की खबरों से लाइमलाइट में रहती हैं। जब से मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हुआ है तभी से हसीना के नए बॉयफ्रेंड और अफेयर के चर्चों से फिल्मी गलियारा पटा हुआ है। अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा की आईपीएल से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद मशहूर क्रिकेटर के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है।

मलाइका कुमार संगाकारा की तस्वीरें

मलाइका के श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा को डेट करने के रूमर्स फैल गए हैं। दोनों की आईपीएल मैच के दौरान पवेलियन से तस्वीरें सामने आई हैं। मलाइका अरोड़ा रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मुख्य कोच कुमार संगकारा के साथ गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में देखी गईं थी। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहाी है जिसमें मलाइका राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

डेटिंग की अफवाहें

वायरल तस्वीर में कुमार संगाकारा को आरआर के डगआउट एरिया में मलाइका अरोड़ा के बगल में बैठे देखा जा सकता है जिससे दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली है। बता दें कि संगकारा ने कई सीज़न के लिए रॉयल्स के हेड कोच के रूप में काम किया और वर्तमान में आरआर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभाल रहे हैं। संगकारा के आईपीएल करियर में पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब), डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलना भी शामिल है।

अर्जुन मलाइका का ब्रेकअप

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थी हालांकि दोनों ने ब्रेक अप का कारण अभी तक किसी के साथ शेयर नहीं किया है। हालांकि ब्रेक अप के बाद भी मलाइका और अर्जुन के बीच अच्छी दोस्ती कायम है।

अर्जुन मलाइका की दोस्ती

मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के वक्त अर्जुन कपूर पल पल मलाइका को संभालते दिखाई दिए। इसके साथ ही हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में अर्जुन कपूर डांय रियलिटी शो में पहुंचे थे जिसे मलाइका जज करती करती हैं। इस शो में अर्जुन मलाइका एक दूसरे के साथ काफी अच्छे से पेश आते दिखाई दिए।

Read more about: malaika arora bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X