अमीरी में बॉयफ्रेंड अर्जुन को भी पछाड़ती हैं Malaika Arora, ऐसे-ऐसे काम करके रोज बढ़ाती हैं अपना बैंक बैलेंस

Malaika Arora Income Source: बॉलीवुड की एक फेमस सेलेब्रिटी हैं मलाइका अरोड़ा। जो सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। मलाइका अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं लेकिन भला वो इतना महंगा लाइफस्टाइल कैसे अफॉर्ड कर पाती हैं? कैसे बिना फिल्मों में काम किए वो करोड़ों की मालकिन हैं?
एक दिन की फीस
कथित तौर पर मलाइका अरोड़ा के पास लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी एक महीने की कमाई 70 लाख रुपये से 1.6 करोड़ रुपये के बीच है। बॉलीवुड फिल्मों में उनके शानदार आइटम सॉन्ग्स की फीस 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच है। यही नहीं रिएलिटी शोज को जज करने के लिए और भी कई टीवी शो करने के लिए मलाइका पर एपिसोड 6 से 8 लाख रुपए वसूलती हैं।
करोड़ों का घर
आपको जानकर हैरानी होगी कि मलाइका का घर मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक में है। अगर मैजिक ब्रिक्स की रिपोर्ट पर यकीन किया जाए, तो डीवा ने बांद्रा में एक हाई राइज बिल्डिंग में 4 बीएचके अपार्टमेंट के लिए 14.5 करोड़ रुपये खर्च किए। मलाइका का ये शानदार घर उनके दोस्तों के साथ आराम करने के लिए एक अच्छी जगह के रूप में भी काम करता है।
गाड़ियों का मेला
मलाइका अरोड़ा के पास लग्जरी कारों का एक बेड़ा है जो उनके गैराज में खड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी है जिसकी कीमत 3.28 करोड़ रुपये है, एक बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730 एलडी डीपीई सिग्नेचर है जिसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है, एक ऑडी क्यू7 है जो 83.30 लाख रुपये से शुरू होती है और 90.78 लाख रुपये तक जाती है, और एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा है, भारतीय बाजार में इसकी कीमत 18.09 - 23.83 लाख रुपये है।
...और भी हैं बिजनेस
मलाइका इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो पिछले कुछ सालों से सक्रिय रूप से स्टार्टअप्स का समर्थन कर रही हैं। टीओआई के अनुसार, फिटनेस और वेलनेस ऐप SARVA योग में निवेश करने से लेकर ई-कॉमर्स ब्रांड लेबल लाइफ को फैशन की दुनिया में आगे बढ़ने में मदद करने तक, अरोड़ा ने 2021 में अपनी खुद की हेल्दी फूड डिलीवरी सर्विस- न्यूड बाउल्स शुरू करके फूड इंडस्ट्री में कदम रखा। इस तरह से कई जगहों से लगातार पैसा आने की वजह मलाइका की नेट वर्थ लगातार बढ़ रही है।
बॉयफ्रेंड से अमीर
ये बात आपको चौंका सकती है कि अर्जुन कपूर की नेट वर्थ अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से भी कम है। मलाइका के पास जहां 100 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, अर्जुन कपूर के पास 85 करोड़ की प्रॉपर्टी है।


Click it and Unblock the Notifications











