एनरीक के कॉन्सर्ट में Malaika Arora के साथ नजर आया मिस्ट्री बॉय, पहले मुस्कुराईं और फिर कान में फुस-फुसाकर...

Malaika Arora mystery boy video

Malaika Arora mystery boy video: एनरीक इग्लेसियस 13 साल बाद भारत लौटे और आते ही मुंबई में एक जबरदस्त कॉन्सर्ट किया। उनके कई भारतीय फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी स्टाइलिश अंदाज में इस कॉन्सर्ट में नजर आए।

एनरीक के कॉन्सर्ट में दिखीं मलाइका

एनरीक के कॉन्सर्ट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी सेलेब्रिटीज पहुंचीं और उनमें से एक थीं मलाइका अरोड़ा, जिन्होंने इस शो को खूब इंजॉय किया। मलाइका के कई वीडियो वायरल हुए और इन वीडियोज के साथ उनका एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो एक मिस्ट्री बॉय के साथ नजर आ रही हैं।

अनजान शख्स के साथ नजर आईं मलाइका

मलाइका अरोड़ा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो एक लड़के के साथ नजर आ रही हैं। वो शख्स मलाइका के साथ खड़ा हुआ है और सफेद मैचिंग शर्ट में नजर आ रहा है। यही नहीं, बाद में मलाइका उस शख्स के कानों में कुछ फुसफुसाती हुई भी नजर आईं।

लोगों ने किए कमेंट्स

जैसे ही यह वीडियो सामने आया लोगों की नजरें उस शख्स पर गिद्ध की तरह गड़ गईं। लोग कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक शख्स ने लिखा- 'जो भी हो... वो बहुत हैंडसम है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'लड़का क्यूट तो है', वहीं एक और यूजर की भी यही राय निकली उन्होंने भी इस मिस्ट्री बॉय को क्यूट बताया। यही नहीं, कुछ लोगों ने तो इस मिस्ट्री बॉय को अर्जुन कपूर से ज्यादा हैंडसम बताया।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

आपकी जानकारी के लिए बता दें, मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान से शादी की थी। शादी के 19 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला लिया और 2017 में उनका तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा, अरहान खान है। तलाक के बाद, मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में रहीं, लेकिन कुछ साल बाद उनका भी ब्रेकअप हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: enrique iglesias malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X