शख्स ने हाथ मारकर गिरा दिया मलाइका का फोन... फिर बीच सड़क पर जो हुआ.. देखें पूरा वीडियो

Malaika Arora Mobile Falls: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को देखते ही फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं और उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए बेकाबू दिखाई देते हैं। मलाइका ने अपनी फिटनेस और बोल्डनेस एक अलग ही बेंचमार्क सेट कर दिया है। अब एक बार फिर से मलाइका का नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा के मोबाइल फोन के एक शख्स के बाथ लगने के कारण गिरता नजर आ रहे है।
दरअसल, हाल ही में मलाइका गीता और कुछ लोगों से मुलाकात के बाद स्पॉट हुईं। इस दौरान उनकी ही टीम का एक शख्स उनसे बात करते हैं। इसी दौरान मलाइका मोबाइल फोन थामे अपना हाथ ऊपर करती हैं और ठीक उसी वक्त ये शख्स भी हाथ लहराकर कुछ इशारा कर रहा है। इसी बातचीत के दौरान शख्स का हाथ मलाइका के फोन पर लग जाता है और वो गिर जाता है।
ऐसे में पहले सभी घबरा जाते हैं लेकिन मलाइका ने काफी शांति से काम लिया और कुछ रिएक्ट नहीं किया। ऐसे में ये शख्स मलाइका का फोन उठाकर उन्हें दे देता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस इस शख्स से खूब मजे ले रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो ये हसीना इस दौरान शॉर्ट वन पीस में रिफ्लेक्टर सनग्लासेज लगाए और हाई हील्स में काफी शानदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी एक से बढ़कर एक शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही हसीना इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरों को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications