बेहद बोल्ड कपड़ों में हुस्न दिखाते हुए PM Modi से मिलने पहुंचीं मलाइका! 'मोदी जी' के साथ वायरल हुआ ये वीडियो

Malaika Arora Meets PM Modi: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा हर दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी चीज को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनीं रहती हैं। अब एक बार फिर से मलाइका का एक ऐसे वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा पीएम मोदी से मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, पहली झलक में हर कोई कंफ्यूज हो रहा है कि मलाइका पीएम मोदी के साथ ही हैं। हालांकि वीडियो में मलाइका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल शख्स से बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद एक बार तो कोई भी यह समझ बैठेगा कि वह पीएम मोदी से बातचीत कर रही हैं।

मलाइका का वीडियो हो रहा है खूब वायरल
मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो कुछ ही दिनों पुराना है जब वो हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस के काफी दिलचस्प रिएक्शंस सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका का इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।
मलाइका के बात करने के अंदाज से इंप्रेस लोग
यूजर्स मलाइका के लुक के साथ-साथ उनके अच्छे व्यवहार की तारीफ करते नहीं थक रहे। यूजर्स का कहना है कि मलाइका कितनी सादगी के साथ पीएम मोदी के हमशक्ल शख्स से बातचीत कर रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स यह सवाल भी कर रहे हैं कि मलाइका तो पीएम मोदी से मुलाकात कर सकती हैं तो फिर नकली से क्यों?

मलाइका अरोड़ा का लुक
इसके साथ ही मलाइका अरोड़ा के इस दौरान के लुक की बात करें तो ये एक्ट्रेस इस दौरान लाल कलर की बेहद सिजलिंग ड्रेस में दिखाई दे रही है। मलाइका ने इस दौरान हाई स्लिक गाउन पहना हुआ है इसके साथ ही मलाइका के गाउन में सामने की और भी कट लगा हुआ है जो कि उन्हें और ज्यादा स्टाइलिश बना रहा है। मलाइका का इस लुक को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

प्रेग्नेंसी की अफवाह पर गुस्सा अर्जुन-मलाइका
इसके साथ ही आपको बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की अफवाह भी फैसल गई थी। इनपर अर्जुन और मालइका ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अर्जुन कपूर ने गुस्से में मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबर बताने वाले न्यूज पोर्टल और पत्रकार की बुरी तरह से फटकार भी लगाई है।

मलाइका अरोड़ा का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों अपने आगामी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। यह शो 5 दिसंबर 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। इस शो में मलाइका के दोस्त और परिवार के सदस्य भी मेहमान के रूप में शामिल होंगे। हाल ही में मलाइका ने इस शो का एलान किया। इन दिनों मलाइका सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर इस शो का प्रमोशन कर रही हैं। निजी लाइफ की बात करें तो मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications