..................... Malaika Arora Makes first Appearance After ex husband Arbaaz Khan second Wedding - Hindi Filmibeat

एक्स पति की शादी के बाद ऐसा दिखा Malaika Arora का हाल, आधी रात में पहुंची अपनी मां के पास और...

malaika arora

Malaika Arora Video: अरबाज खान की दूसरी बार शादी के बाद मलाइका अरोड़ा पहली बार पब्लिक प्लेस में नजर आईं। मलाइका अरोड़ा को अरबाज द्वारा शूरा खान से शादी करने के बाद आधी रात को क्रिसमस मास में भाग लेते देखा गया था।

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में, मलाइका को अपने परिवार के साथ आधी रात को निकलते हुए देखा गया था। इस दौरान वो थोड़ा परेशान दिखीं और कैमरे के लिए पोज देने में भी वो कतरातीं रहीं। वो तुरंत अपनी कार की तरफ जाती हुईं नजर आईं।

जल्दबाजी में दिखीं मलाइका अरोड़ा

हसीना के लुक की बात करें तो मलाइका को फॉर्मल ब्लेजर के साथ सफेद आउटफिट पहने देखा गया। उन्होंने अपने बालों को लाल रिबन की मदद से एक खूबसूरत पोनीटेल में बांधा हुआ था। उन्होंने हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, मलाइका अपनी कार की ओर जाने से पहले अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें खिंचवाने के लिए खड़ी नजर आईं। जहां कुछ फैंस ने उनके साथ तस्वीरें लेने की कोशिश की, वहीं मलाइका वहां से निकलने की जल्दी में दिखीं।

2017 में हुआ था तलाक

मलाइका अरोड़ा की अरबाज से शादी को 19 साल हो गए थे। इस जोड़े ने 1998 में शादी की लेकिन मार्च 2016 में अलग होने की घोषणा की और मई 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। उनका एक बेटा है जिसका नाम अरहान है। जहां मलाइका शादी के फंक्शन में शामिल नहीं हुईं, वहीं फंक्शन की तस्वीरों और वीडियो से अरहान के इस निकाह में शामिल होने का पता चला।

दोबारा शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा?

एक्ट्रेस इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। इस साल की शुरुआत में मलाइका ने दोबारा शादी करने की इच्छा जताई थी। मलाइका ने कहा था- "बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। लोग सोचते हैं कि मैं दोबारा शादी करने को लेकर डाउट में हो सकती हूं, लेकिन यह सच से बहुत दूर है। मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं जिंदगी के कुछ पहलुओं को सरप्राइज के तौर पर छोड़ देने और बहुत ज्यादा प्लानिंग न करने में यकीन रखती हूं।"

Read more about: malaika arora arbaaz khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X