इतने लाख का 'Balenciaga' बैग लेकर इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, हॉट अंदाज से लूटी महफिल

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा ही अपने स्टाइलिश अंदाज, अपनी फिटनेस, अपने फैशन सेंस और अपनी बोल्डनेस के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। जब जब मलाइका किसी इवेंट का हिस्सा बनती है तब तब सारी महफिल लूट लेती हैं। बीती रात मलाइका को एक इवेंट में देखा गया कि एक्ट्रेस ने लाखों का बैग कैरी किया था।
लाखों के बैग में मलाइका का हॉट अंदाज-
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी खूबसूरती, फिटनेस, डांस मूव्स और स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में, मलाइका ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' में शिरकत की।
इस दौरान मलाइका का अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। इस इवेंट में मलाइका ने आइवरी कलर का इन्सिग्निया-क्रॉप्ड ब्लेज़र पहना था, जिसमें डीप नेकलाइन थी। मलाइका ने अपने ब्लेज़र को व्हाइट फ्लेयर्ड पैंट के साथ टीमअप किया था। अपनी ड्रेस को स्टोन-जड़ित लेयर्ड नेकपीस के साथ जोड़कर अपने बॉस-लेडी लुक को उन्होंने अच्छी तरह से निखारा था।
खास बात ये है कि, अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अपने स्टाइलिश लुक को एक ब्लैक कलर के हैंडबैग के साथ जोड़ा था, जो काफी क्लासी लग रहा था। ये बैग काफी खूबसूरत था।
इस बैग की कीमत के बारे में रिसर्च करके पता चला है कि, लाइका का क्रश-इफ़ेक्ट ऑवरग्लास हैंडबैग पॉपुलर ब्रांड 'Balenciaga' का था। 'लेवल शूज़' साइट के अनुसार, इसकी कीमत 955 KWD है, जो इंडियन करेंसी में बदलने पर लगभग 2,61,354 रुपए होती है।
फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा-
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा 50 साल की उम्र में भी अपनी बोल्डनेस से फैंस के पसीने छुड़ा देती हैं। अदाकारा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से फैंस के बीच खलबली मचा चुकी हैं। बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और सेंसेशनल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कई दफा अपनी बिकिनी तस्वीरों से भी फैंस के दिलों की घंटी बजा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
