ब्रेकअप की खबरों के बीच स्पेन घूमने निकलीं मलाइका अरोड़ा, बिकिनी फोटोज़ ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

Malaika Arora Vacation Photos: मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। मलाइका ने अकसर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं, लेकिन इन दिनों उनके ब्रेकअप की अफवाहें काफी तेज हैं। मलाइका अरोड़ा इन दिनों ना तो अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं और ना ही वह अर्जुन कपूर के जन्मदिन में नजर आई थीं। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा राधिका-अनंत की शादी में भी नहीं दिखीं। हालांकि हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने दोनों की तस्वीर शेयर कर दोनों को शादी की बधाई दी है।
वेकेशन मनाने स्पेन गईं मलाइका
ब्रेकअप की तेजी से फैल रही अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं दी है, भले ही इन दिनों मलाइका अरोड़ा अर्जुन के साथ नजर ना आ रही हों, लेकिन वह इन दिनों जमकर एंजॉय कर रही हैं। जी हां, मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से वेकेशन के मजे ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ वेकेशन फोटोज़ अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। जहां वह नियॉन कलर की बिकिनी पहने बोल्ड लुक देती नजर आ रही हैं।
जमकर वायरल हो रही हैं मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें
आंखों पर सफेद काला चश्मा लगाए मलाइका अरोड़ा काफी खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने दोस्तों के साथ स्पेन गई हुई हैं। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं। मलाइका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है मलाइका इस उम्र में भी आप कितनी फिट दिखती हो तो वहीं दूसरे ने कहा बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications