खेसारी की गंदी हरकत पर फूटा मलाइका का गुस्सा, पूरा वीडियो शेयर कर बोलीं- WTF कौन है ये आदमी जो...

Malaika Arora On Kherasi Lal Yadav: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जानवरों से कितना लगाव और प्यार करती हैं ये सभी जानते हैं। मलाइका घर के बाहर भी स्ट्रीट डॉग्स को लाड़ दुलार करती दिखाई देती हैं। ऐसे में उन्हें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक रवैया इतना खराब लगा कि उन्होंने गु्स्से में आकर खेसारी का क्रूरता भरा पूरा वीडियो शेयर किया और कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Malaika Arora On Kherasi Lal Yadav

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया खेसारी लाल यादव का वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने खेसारी लाल यादव का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल एक इवेंट के फोटो ओप पर बने ठने तस्वीरें क्लिक कराने जाते हैं, लेकिन वहां पर एक स्ट्रीट डॉग आराम से बैठा होता है। इसपर खेसारी गुस्से भरा रिएक्शन देते हुए उसे हटाने के लिए कहते हैं।

खेसारी लाल यादव की क्रूरता पर भड़के लोग

ऐसे में वहा मौजूद लोग जिस बेदर्दी भरे तरीके से इस डॉग को वहां से टांग पकड़कर घसीटे हुए हटाते है ये देखते ना सिर्फ एनिमल लवर्स का बल्कि हर किसी का दिल पसीज रहा है और वहीं दूसरी और खेसारी सिर्फ पोज देने में बिजी रहते हैं। खेसारी के इसी क्रूरता भरे एटीट्यूड पर मलाइका ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही मलाइका का रिएक्शन देखने के बाद साफ है कि वो खेसारी को शायद जानती भी नहीं हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया रिएक्ट

मलाइका ने खेसारी के इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "WTffff कैसे लोग है ये हां??? और कौन है ये आदमी जो खड़ा है और पोज दे रहा है??? घिनौना।" मलाइका अरोड़ा की इस इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीशॉट काफी जोरों शोरों से वायरल हो रहा है फैंस मलाइका के गुस्से को वाजिब बता रहे हैं। साथ ही खेसारी लाल यादव की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Read more about: malaika arora bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X