Opps..मलाइका नहीं करेंगी आइटम नंबर, तो कौन ले सकती है जगह

मलाइका अरोड़ा खान अब सिर्फ अपने पति अरबाज खान की फिल्मों में ही नजर आएंगी। आइटम नंबर के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाने वाली मलाइका अब दूसरे प्रोडक्शन हाउसेड के लिए काम नहीं करेंगी और इस बात का खुलासा खुद अरबाज खान ने किया है।

गौरतलब है कि, मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड को अब तक कई हिट आइटम नंबर्स दिए हैं। चाहे वह मुन्नी बदनाम हो या छैंया छैंया, मलाइका का जादू दर्शकों पर गजब का चढ़ा। हालिया रिलीज फिल्म डॉली की डोली में भी मलाइका 'फैशन खत्म मुझ पर' में ऐसा थिरकीं, कि लोग हैरान रह गए। मलाइका बॉलीवुड में दशकों से हैं, लोग उनकी अदाओं के कायल भी हैं।

लेकिन अब जबकि मलाइका सिर्फ अरबाज की फिल्मों में ही नजर आएंगी, तो अब उनके फैंस को उनके आईटम नंबर के लिए इंतजार करना होगा। लेकिन साथ ही सवाल यह भी उठता है कि अगर मलाइका चुनिंदा काम करने लगेंगी तो फिर बॉलीवुड में कौन है जो मलाइका की जगह ले सकती है। बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर आजकल काफी जरूर हिस्सा हो गया है। बड़े बैनर की फिल्म हो या छोटे बैनर की, फिल्म में आइटम नंबर जरूर होता है।

यूं तो ज्यादातर फिल्मों में आजकल आइटम नंबर भी हीरोइनों से ही करा लिया जाता है, लेकिन मलाइका की बात ही अलग थी। दबंग 2 में करीना कपूर ने फेविकोल किया था, तो अग्निपथ में कैटरीना कैफ ने चिकनी चमेली से लोगों को नचाया था। वहीं, इस लिस्ट में गौहर खान भी शामिल हैं, जो समय रहते मलाइका की जगह ले सकती हैं। फिल्म इशकजादे में 'चांद बेबी' और 'झल्ला' में दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था।

बहरहाल, अब मलाइका की जगह गौहर लें, राखी सावंत लें या नरगिस फाखरी, लेकिन लोगों को मलाइका के डुमकों और एक्सप्रेशन की कमी तो जरूर खलेगी क्योंकि मलाइका एक शानदार डांसर हैं और उनका आज भी कोई तोड़ नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X