''मेरे आइटम नंबर से मेरे बेटे को कोई फर्क नहीं पड़ता..''
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में यदि किसी ने आइटम नंबर को नई पहचान दी है, तो वह हैं मलाइका अरोड़ा खान। जिन्होंने इंडस्ट्री को न जाने कितने ही सुपरहिट गाने दिए हैं। बहरहाल, मलाइका का कहना है कि उन्हें डांस करने में बहुत मजा आता है और वह आइटम नंबर को भी एन्जॉय करती हैं।
'मुन्नी बदनाम', 'छैया छैया', और 'अनारकली डिस्को चली' जैसे धमाकेदार आइटम सान्ग देने वाली मलाइका अरोड़ा खान को आज बॉलीवुड में अलग पहचान मिली हुई है। इस बारे में मलाइका का कहना है कि गाने फिल्म का हिस्सा होते हैं और उन्हें डांस करने में मजा आता है।
उनके काम पर उनके बेटे अरहान की प्रतिक्रिया पूछे जाने उन्होंने बताया, 'उसे मेरे आइटम सान्ग से फर्क नहीं पड़ता। वह अभी बहुत छोटा एवं मासूम है। अगर उसे गाना पसंद आता है, तो वह बताता है कि यह उसे अच्छा लगा।'
Video: दबंग के 'मुन्नी बदनाम हुई, डार्लिंग तेरे लिए....' का भोजपुरी वर्जन
आइटम नंबर को बिल्कुल अलग अंदाज में देखने वाली मलाइका कहती हैं, 'मेरी नजर में एक गाने का हिस्सा होना मजेदार होता है, लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि इसे कैसे फिल्माया गया है। मुझे आइटम सान्ग पसंद है। मैं उसे स्पेशल गाने के तौर पर देखती हूं।'
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












