डॉली की डोली में हॉट मलाइका का सेक्सी अंदाज़
सोनम कपूर और राजकुमार राव की फिल्म डॉली की डोली के ट्रेलर रिलीज के बाद लोगों ने फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव कमेंट्स किये। सलमान खान तक ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर ट्वीट किया और कहा कि फिल्म जरुर देखें। डॉली की डोली में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का एक आइटम सॉंग फैशन खत्म मुझपे पर मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्म किया है और उनके लटके झटके देखकर तो अच्छे अच्छों के होश उड़ने वाले हैं।
मलाइका अरोड़ा के इस स्पेशल आइटम सॉंग की कुछ तस्वीरें रिलीज हुई हैं जिनमें मलाइका अरोड़ा बेहद हॉट व सेक्सी नज़र आ रही हैं। मलाइका का अंदाज़ बेहद खूबसूरत है। यूं लग रहा है कि सच में सारा फैशन तो मलाइका पर ही आकर खत्म हो गया हो। मलाइका को देखकर लोगों के रिस्पॉंस बेहद पॉजिटिव हैं। सभी का कहना है कि मलाइका इस उम्र में भी जिस तरह से खुद को कैरी करती हैं वो काबिले तारीफ है।
अरबाज खान की फिल्म डॉली की डोली का सबसे बड़ा आकर्षण तो उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान का आइटम है। शायद यही वजह है कि उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर हमेशा से ही अच्छा रिस्पॉंस मिलता आया है। क्योंकि कभी सलमान खान तो कभी उनकी पत्नी उनकी फिल्मों का आकर्षण बढ़ाते हैं। तो देखिये मलाइका की एंट्री से डॉली की डोली का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितपना प्रभावित होता है।


Click it and Unblock the Notifications












