राजकुमार ने भी माना..फैशन खत्म मलाइका पे!
काई पो छे, शाहिद, जैसी लीक से हटकर फिल्में करके राजकुमार राव ने हिंदी सिनेमा में अपना एक मकाम बना लिया है। राजकुमार को उनकी फिल्म शाहिद के लिए नैशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया जिसके चलते राजकुमार को बॉलीवुड के दिग्गजों की तरफ से भी काफी सराहा गया। राजकुमार राव की अगली फिल्म डॉली की डोली जल्द ही रिलीज होने वाली है और फिल्म में आप राजकुमार को एक अलग ही अंदाज में देखेंगे।
डॉली की डोली में राजकुमार ने मलाइका अरोड़ा खान के साथ एक डांस नंबर किया है जिसके बोल हैं फैशन खत्म मुझपे। इस गाने के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने बताया "मलाइका के साथ डास करना बेहद मजेदार था और जैसा कि सभी जानते हैं कि मलाइका एक बेहतरीन डांसर हैं तो उनके साथ डांस करना जाहिर है कि यादगार पल है। उन्होंने मुझे बहुत मदद की इस गाने के दौरान।
"डासिंग मेरे लिए कुछ नया नहीं है मैं हमेशा से ही डांसिंग में रुचि रखता था लेकिन अभिनय में आने के बाद इस तरफ से ध्यान हट गया था। मुझपे फैशन खत्म गाने ने मुझे फिर से डांसिग की तरफ खींचा और मैंने इस गाने को बेहद इंज्वॉय किया।" डॉली की डोली फिल्म इस शुक्रवार रिलीज हो रही है और फिल्म में सोनम कपूर, राजकुमार राव, पुलकित सम्राट मुक्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
