जानते हैं 'मुन्नी' को 'मुन्नी' कहलाना अच्छा नहीं लगता

आप समझ ही गये होंगे कि हम किसकी बात कह रहे हैं तो सुनिए यहां बात हो रही है अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान की। जिन्होंने एक से बढ़कर आयटम नंबर देकर लोगों का अपना मुरीद बना लिया है, बावजूद इसके मलाइका को खुद को आयटम गर्ल कहलाना अच्छा नहीं लगता है बल्कि उन्हें यह शब्द 'अपमानजनक और मूखर्तापूर्ण' लगता है।

मलाइका ने कहा कि आयटम नंबर का क्या मतलब होता है, एक गाना जो चर्चा में आया, हिट हुआ उसे आयटम कहना औऱ उसे करने वाले को आयटम गर्ल..यह मुझे अच्छा नहीं लगता है।

कलर्स के इंडिया गॉट टैलेंट की जज बनी मलाइका ने छैया छैया, दर्द ए डिस्को, अनारकली डिस्को चली, मु्न्नी बदनाम हुई सरीखे एक से बढ़कर हिट नंबर दिये हैं।

सेक्सी काया की मालकिन मलाइका ने यह भी कहा कि फिल्म कलाकारों की जिंदगी में गोपनीयता नहीं होती। वे जिस प्रसिद्धि का आनंद उठाते हैं, यह उसी की कीमत है। वे कलाकारों को सुझाव देती हैं कि अगर इससे नहीं निपट सकते तो यह पेशा छोड़ दें।

मलाइका ने मीडिया को बताया, "इस पेशे के साथ यह चलता है। आपसे आपकी गोपनीयता लूट ली जाती है, लेकिन यह आपकी मेहनत की कीमत है। अगर आप इससे नहीं निपट सकते तो इस पेशे में मत रहिए।" हालांकि, उनके अभिनेता-फिल्मकार पति अरबाज खान मीडिया को थोड़ा अलग तरह से लेते हैं।

आपको बता दें कि मलाइका अभिनेत्री, मॉडल, वीडियो जॉकी और टीवी प्रेजेंटर भी हैं। हालांकि वह एक अभिनेत्री के रूप में इतना सफल कभी नहीं रही। बिच्‍छू, मां तुझे सलाम, कांटे, ईएमआई, हेलो इंडिया और हाउसफुल सीरीज की फिल्‍मों में उन्‍होने काम किया।

आगे की खबर स्लाइडों में..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X