Oppss.. मलाइका ने किसे कह दिया ''मूर्ख''
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान का कहना है कि उन्हें आइटम सांग को लेकर होने वाली बहस से नफरत है। इतना ही नहीं, बल्कि मलाइका ने कहा कि जो लोग आइटम नंबर को बुरा या कुछ अलग मानते हैं, वे बेवकूफ हैं। आपको बता दें, मलाइका 'डॉली की डोली' फिल्म में भी एक खास गाने में नजर आएंगी।

लिहाजा, यह पूछे जाने कि नेताओं द्वारा आइटम सांग पर की जाने वाली टिप्पणियों के बारे में आपकी क्या राय है? जवाब में मलाइका ने कहा, 'मेरे खयाल से ऐसा करना बेतुका है और मुझे इन बहस से नफरत है। यह बस एक गाना ही तो है। मुझे समझ नहीं आता कि आइटम सांग को लेकर इतना हंगामा क्यों होता है। हम इसे मनोरंजन के रूप में क्यों नहीं देख सकते। बॉलीवुड फिल्मों का मतलब गाना और नाचना ही तो है।'
गौरतलब है कि, अभिषेक डोगरा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डॉली की डोली' में सोनम कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के एक गाने में मलाइका अभिनेता राजकुमार राव के साथ थिरकती नजर आएंगी। वह कहती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि राजकुमार इतना बढ़िया डांस कर सकते हैं, इसलिए उन्हें हैरानी हुई। बहरहाल, 'डॉली की डोली' 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











