...खान भले ही होंगे....पर 'सुलतान' तो कतई नहीं...इसलिए ब्रेकअप!
आखिरकार अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा खान के रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया वो सच निकला और खबरें हैं कि मलाइका अरोड़ा खान अरबाज़ खान से तलाक ले रही हैं। और इसकी वजह है अरबाज़ का लाइफस्टाइल !
दरअसल, खबरों की मानें तो मलाइका अरोड़ा खान को अरबाज़ खान का खाली रहना और कुछ ना करना खलता है। हालांकि उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस खोला लेकिन दबंग छोड़कर वहां से भी ज़्यादा कुछ हाथ नहीं आया। और इसलिए मलाइका ने तलाक लेना बेहतर समझा।
[सलमान, मलाइका और बॉलीवुड के कुछ गहरे राज़!]
कुछ ही दिनों पहले सलमान खान अपने परिवार को बचाने की आखिरी कोशिश में लग गए थे। खबर थी कि वो मलाइका और अरबाज़ के पूरे मामले को सुलझाने के लिए बीच में कूद गए हैं।
इस मामले में सलीम खान ने उनके संबंधों पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों की निजी जिंदगी में दखल नहीं देते हैं। मलाइका की मां जोएसे पोलीकार्प भी इस मुद्दे पर कुछ बोलने को इच्छुक नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications












