विशाल भारद्वाज की पटाखा में सिजलिंग आइटम नंबर करेंगी मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड में अलहडपन को एक नया आकार अगर कोई दे सकता है तो वो हैं फिल्म मेकर हैं विशाल भारद्वाज। उनकी आने वाली फिल्म पटाखा का ट्रेलर इस बात का सबूत है। जिसने आते ही धमाल मचा दिया है। वहीं अब इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इस फिल्म मलाइका अरोड़ा को एक जबरदस्त आइटम नंबर करने के लिए राजी कर लिया है। ये आइटम नंबर बिपाशा बासु के बीड़ी जलइले और नमक इश्क का से किसी तरह भी कम नहीं होने वाला है।
मलाइका, रेखा भारद्वाज की आवाड में 'हैलो हैलो' पर डांस करती नजर आएंगी। जो कि गुलजार द्वारा लिखा गया है। वहीं फिल्म का म्यूजिक दिया है विशाल भारद्वाज ने.. कोरियोग्राफ किया है गणेश आचार्य ने। मीरा रोड स्टूडियो में गाने की रिहर्सल जारी है और ये आइटम नंबर इसी हफ्ते शूट किया जाएगा।
ये कहना गलत नहीं होगा कि स्टेज पर आग लगाने में मलाइका अरोड़ा का काई सानी नहीं हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो मलाइका अरोड़ा में गजब की सेंसुएलिटी है जो आग लगाने के लिए काफी है। ये एक देसी नंबर है, उनके कई आइटम नंबर की तरह ये भी ऑडिएंस के दिलों के तार छेड़ देगा। ये गाना कुछ ऐसा ही जो डिस्को में भी बजेगा और डांडिया ईवेंट्स पर भी सुनाई देगा।

मलाइका अरोड़ा के आइटम सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुई का जादू कोई भूल नहीं सका है। फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कपूर की मानें को मलाइका अरोड़ा ने ही इन स्पेशल सॉन्ग का ट्रेंड शुरू किया था। तो जब हमने पटाखा के लिए ये गाना तय किया तो इसकी कास्ट के लिए पहला नाम मलाइका का ही आया। जब मैंने उन्हें गाने के लिए एप्रोच किया तो वे काफी एक्साइटेड नजर आईं और फौरन तैयार हो गईं। इसे लेकर हमें काफी खुशी है क्योंकि ये गाना उन्हीं के लिए बना है।
बता दें कि पटाखा दो बहनों बड़की-छुटकी को लेकर एक कॉमेडी ड्रामा है। जो जाने-माने लेखक चरण सिंह पथिक की लघुकथा पर आधारित है। फिल्म को विशा भारद्वाज डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी स्टार कास्ट में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, सुनील ग्रोवर और विजय राज शामिल हैं। ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











