Confirm..मालाइका-अरबाज़ को मई 2017 में मिल जाएगा तलाक!
मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज़ खान के तलाक की तारीख फाइनल हो गई है। इन दोनों का तलाक मई 2017 में हो जाएगा।
जैसा कि आप सभी जानते हैं अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा खान अपने तलाक की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। अब खबर ये आ रही है कि दोनों के तलाक की तारीख फाइनल हो गई है। खबरों की मानें तो इन्हें मई 2017 में तलाक मिल जाएगा और हमेशा के लिए एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे।

पिछले ही दिनों अरबाज़ और मलाइका को बांद्रा फेमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा बांद्रा के फैमिली कोर्ट में काउंसिलिंग के लिए पहुंचे थे।
#Strange: अब इस हीरोइन का दाउद इब्राहिम कनेक्शन...मिलने आ रहा परिवार
वहीं कुछ दिनों पहले दोनों ने बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए केस फाइल किया था। दोनों अपने-अपने वकीलों के साथ वहां पहुंचे थे। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से ये खबरें उड़ रही हैं इन दोनों के तलाक का कारण मलाइका की अर्जुन कपूर के साथ बढ़ती नज़दीकियां हैं। लेकिन इन खबरों को मलाइका ने गलत ठहराया है।


Click it and Unblock the Notifications











