फराह खान की दावत में हॉट मलाइका लगाएंगी तड़का..
मलाइका अरोड़ा खान अपने सेक्सी अंदाज से पूरे माहौल को हॉट बना देती हैं। फिल्मों में गाने तो गाने आपको बता दें, फराह खान के कूकरी शो में भी मलाइका ने जमकर तड़का लगाया है। फरहा और मलाइका ने काफी सेल्फी भी शेयर की हैं। साथ ही, मलाइका ने आगामी टेलीविजन शो 'फराह की दावत' में खाना बनाने के प्रति अपने समर्पण से सबको चौंका दिया।

मलाइका ने मंगलवार को फराह खान की मेजबानी वाले शो 'फराह की दावत' की एक एपिसोड की शूटिंग की। फराह खान ने पाक कला पर आधारित अपने इस टेलीविजन शो "फराह की दावत" की शूटिंग शुरू कर दी है। यह शो कलर्स पर आने वाला है।
पिछले शूट में आलिया भट्ट और गौतम गुलाटी के बाद फराह ने पाक कला वाले इस शो में मलाइका को आमंत्रित किया। इस शो फराह ने अपने लगभग सभी बॉलीवुड दोस्तों को उनका पाक कौशल दिखाने के लिए आमंत्रित किया है।
'फराह की दावत' कलर्स चैनल पर 22 फरवरी से प्रसारित होगा। बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख भी फराह के इस शो का हिस्सा बने हैं। वहीं, इसके अलावा इस शो के लिए अभिषेक बच्चन, बिग बॉस सीजन आठ के विजेता गौतम गुलाटी, आलिया भट्ट सहित कई बॉलीवडु सितारे नजर आएंगे। लिहाजा, सितारों की लिस्ट देखते हुए लगता है कि यह शो काफी दिलचस्प होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications