Pics: जान्हवी - खुशी - करीना कपूर खान और मलाईका अरोड़ा का वर्कआउट सेशन बेहद शानदार
करीना कपूर खान, मलाईका अरोड़ा, खुशी कपूर और जान्हवी कपूर ने अपनी फिटनेस से हर किसी को आज प्रेरणा दी है। सभी अपने अपने वर्कआउट सेशन के साथ फैन्स को inspire कर रही हैं। मलाईका अरोड़ा जहां एक नियोन जिम आउटफिट में अपनी जिम के बाहर दिखाई दीं वहीं करीना कपूर खान ने अपने घर से ही वर्कआउट किया।
खुशी कपूर और जान्हवी कपूर भी अपने अपने जिम के बाहर दिखाई दीं। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना बेहद मुश्किल वर्कआउट रूटीन शेयर किया। जान्हवी और खुशी अपने घर की पार्टियों के खत्म होने के बाद जिम में अपना समय बिता रही हैं।

गौरतलब है कि सभी बॉलीवुड स्टार्स के लिए फिटनेस बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी है। यही कारण है कि ये स्टार्स अपना अधिकतर समय अपने जिम में बिताते दिखाई देते हैं। करीना कपूर खान ने प्रेगनेंसी के बाद फिट होने की तरफ अपना कदम बढ़ा लिया है। देखिए इन स्टार्स का आज का वर्कआउट रूटीन

बेहद फिट मलाईका अरोड़ा
मलाईका अरोड़ा सेक्सी तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही फैन्स उनके स्टाईल के भी दीवाने हैं। लाखों मॉडल्स के लिए मलाईका अरोड़ा रोल मॉडल हैं। मलाईका की ताज़ा तस्वीरें तेज़ी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और लोग उनसे उनकी फिटनेस का राज़ पूछ रहे हैं। हालांकि मलाईका अरोड़ा को उनके कपड़ों के लिए आए दिन ट्रोल करते ही रहते हैं। लेकिन या तो मलाईका इन पर ध्यान नहीं देती हैं या फिर करारा जवाब देती हैं।
Recommended Video

बेहद पॉपुलर हैं जिम लुक
गौरतलब है कि मलाईका अरोड़ा को अक्सर फोटोग्राफर्स जिम के बाहर कैमरों में कैद करते हैं। इस दौरान मलाईका अरोड़ा के जिम लुक्स काफी फेमस होते हैं। हालांकि उनके कई जिम आउटफिट्स के लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है। लेकिन देखा जाए तो लोग केवल ये बर्दाश्त नहीं कर पाते कि मलाईका इस उम्र में भी इतनी हॉट और सेक्सी कैसे लगती हैं।

करीना कपूर खान के सूर्य नमस्कार
करीना कपूर खान अपनी फिटनेस ट्रेनर के साथ 108 सूर्यनमस्कार करना शुरू कर चुकी हैं। उनकी ट्रेनर ने करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए कहा कि आपने आज ये बड़ा पड़ाव पार किया है। उम्मीद है कि हम अपनी फिटनेस के सफर में कुछ और नए पड़ाव पार किए।

साथी अमृता अरोड़ा
करीना कपूर खान के वर्कआउट सेशन की साथी हैं उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा। करीना ने अमृता के साथ भी प्लैंक्स करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की और बताया कि दोनों साथ में अपना वर्कआउट सेशन कितनी तत्परता के साथ करती हैं।

खुशी कपूर का कूल लुक
खुशी कपूर भी आजकल अपने डेब्यू की तैयारी के लिए अपनी फिटनेस पर पूरी तरह ध्यान दे रही हैं। खुशी कपूर के डेब्यू को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल खुशी ने ना किसी खबर का खंडन किया है और ना ही किसी खबर के लिए हामी भरी है।

डेब्यू फिल्म की तैयारी
खबर है कि खुशी कपूर, ज़ोया अख्तर की ही अगली फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में खुशी कपूर के साथ शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती, अगस्त्य नंदा का भी डेब्यू होगा। ये फिल्म मशहूर अंग्रेज़ी कॉमिक्स आर्ची पर आधारित होगी।

जान्हवी कपूर बहा रही हैं पसीना
जान्हवी कपूर कुछ इस अंदाज़ में जिम पहुंची। जान्हवी कपूर, हमेशा ही अपने फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। उन्हें दिन में सबसे पहले, उनके जिम के बाहर की देखा जाता है। कभी Pilates सेशन के लिए तो कभी जिम सेशन के लिए। जान्हवी अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपनी ताज़ा तस्वीरों से फैन्स को काफी प्रेरणा दी है।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जान्हवी कपूर की तो वो इस समय बेहद व्यस्त चल रही है। अपनी फिल्म गुड लक जेरी पूरी करने के बाद वो हेलेन रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। उनके पास धर्मा प्रोडक्शन्स की भी एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी डायरेक्ट करेंगे। इन सबके अलावा, जान्हवी कपूर अब दोस्ताना 2 में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications