VIRAL..मलाइका अरोड़ा ऐसे रखती है अपना फिगर मेंटेन...वर्काउट का वीडियो वायरल
मलाइका अरोड़ा को अक्सर फिट ही देखा जाता है। लेकिन नए साल से कुछ ऐसा हुआ है कि वो अपने शरीर को फिट रखने के लिए काफी समय जिम में गुजार रही है। मलाइका अरोड़ा एक अच्छे शरीर की मालिक है और उनको फिटनेस भगवान की तरफ से गिफ्ट में मिला है।
अगर आप ऐसा सोचते है तो ये गलत है क्योंकि मलाइका इसके लिए जिम में बहुत ज्यादा मेहनत करती है। जिस कारण वो इतना बेहतर शरीर बना सकी है। आपको बता दें कि इससे रिलेटेड सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका जिम में पसीना बहाती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो मे आप देख सकते है कि मलाइका दो बड़े लोहे के रिंग में लटकी हुई है और पुशअप्स कर रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया है।
इस वीडियो तो वायरल करने के साथ ही मलाइका ने ये भी लिखा है कि इस नए साल में वो अपने आपको कुछ नया रिजोल्यूशन देना चाहती थी तो इससे अच्छा भला क्या हो सकता है।
मलाइका के जिम ट्रेनर ये कहते है कि मलाइका 45 की उम्र में अपने सभी साथियों के लिए इस मामले में चैंपियन है क्योंकि इस उम्र मे ऐसी ऊर्जा बचती नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











