अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद पूरी तरह टूट गई हैं मलाइका अरोड़ा ? टी-शर्ट पर दिख दी दिल की बात

Malaika arora is Completely Break down after Breakup: मलाइका अरोड़ा बेहद ही शानदार मॉडल हैं। वह अपने लुक्स और शानदार पर्सनालिटी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं।
ब्रेकअप के बाद टूट गई हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में थीं। कभी दोनों वेकेशन पर जाते तो कभी दोनों साथ में रेस्टोरेंट में दिखते, लेकिन कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने खुद से यह साफ कर दिया कि वह अब सिंगल हैं और दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। मलाइका का जब से ब्रेकअप हुआ है तब से मलाइका कम ही पब्लिक एरिया में नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर लगता है कि मलाइका अरोड़ा अंदर से काफी परेशान हैं।
यह भी पढ़ें- संजय बांगर का बेटा जो बना लड़की इंग्लैंड में कर रहे हैं मस्ती, दोस्त संग गए कैंडल लाइट डिनर पर, देखें ये वायरल VIDEO
वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
जी हां, मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लिखा है- 'I'm Boring Baby, All I Do is Make Money And Come Home' बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- फनटास्टिक तो वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा आपको।
पिता के जाने के बाद दुखी थीं मलाइका
आपको बता दें कि कुछ समय पहले मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद से मलाइका किसी पार्टी में क्या पब्लिक एरिया तक में नजर नहीं आती थीं। वहीं लंबे समय के बाद मलाइका ने फिर से काम पर फोकस करना शुरू किया है।


Click it and Unblock the Notifications