मलाइका ने मीटिंग में बुलकर की नोरा की बेइज्जती, बीच में छोड़कर गुस्से में तड़कती-भड़कती निकल गई हसीना

Malaika Arora Insulted Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका (Moving In With Malaika)' के जरिए खूब मलासा परोस रही हैं और टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। अब एक बार फिर से मलाइका के इस शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया है जिसे देखकर ये शो और मलाइका एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। ये प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी कम समय में खूब वायरल हो गया है।
शो का नया प्रोमो हुआ रिलीज
'मूविंग इन विद मलाइका' के अगले एपिसोड में प्रोमो के मुताबिक निर्माता-निर्देशक करण जौहर और एक्ट्रेस नोरा फतेही से मुलाकात करती देखी जाएंगी। इसी शो के अंत में एक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा। इस ट्विस्ट ने हर किसी को इस शो के लिए बेसब्री बढ़ा दी है। सामने आए इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले करण जौहर और फिर नोरा के साथ मलाइका मीटिंग करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस दौरान नोरा का रिएक्शन फैंस को जरा परेशान कर रहा है।
गुस्से में शो छोड़ गई नोरा फतेही!
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मीटिंग के लिए नोरा फतेही से मिलती हैं। नोरा के बारे में एक वीडियो में अपने विचारों को बताते हुए मलाइका कहती हैं, 'मैंने उसके साथ एक दो बार काम किया। मुझे लगता है कि वह ब्लो हॉट, ब्लो कोल्ड टाइप की इंसान है। कोरियोग्राफर इस मीटिंग में दोनों से मुलाकात करते हैं और कहते हैं कि नोरा और मलाइका 'छाइयां छाइयां' पर डांस करें। इसके बाद अपनी बेइज्जती को महसूस करते हुए नोरा वहां से उठती है और चली जाती हैं।
ओवरएक्टिंग के लिए ट्रोल हो रही हैं मलाइका
जहां सोशल मीडिया पर ये प्रोमो काफी तेजी से वायरल हो रहा है तो वहीं कई लोग इसे ओवरएक्टिंग करार दे रहे हैं। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो फेक लगा है। एक ने लिखा, 'अच्छी ओवरएक्टिंग है।' एक अन्य ने लिखा कि बहुत स्क्रिप्टेड और नकली लग रहा है। मलाइका को उनके इस शो के लिए काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications