Malaika Arora Video: भरे शो में छलका मलाइका का दर्द, चिल्लाकर बोलीं- मेरी बहन के पास अमीर पति है और मैं...

malaika arora

Malaika Arora Stand Up Comedy: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं। इसके साथ ही ये हसीना अब नई-नई चीजों में रूचि ले रही हैं और अलग-अलग कलाओं में अपने हाथ आजमा रही हैं। 'मूविंग इन विद मलाइका' टॉक शो के साथ-साथ मलाइका स्टैंड अप कॉमेडी भी करती दिखाई दे रही हैं। स्टैंड अप कॉमेडी का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है।

बहन को लेकर कही ये बात
इस वीडियो में मलाइका की कॉमेडी पर वहां मौजूद लोग अपना पेट पकड़-पकड़कर हंसते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मलाइका अपनी उम्र और बोल्डनेस के जहां खुद ही चर्चे कर रही हैं तो वहीं उन्होंने अपनी छोटी बहन अमृता अरोड़ा भी सैटायर मारा है। वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि मलाइका अपनी बहन को इंट्रोड्यूस कराती हुई कहती हैं, "ये मजेदार है और मैं खूबसूरत हूं। इसके पास अमीर पति है और मैं स्टैंड अप कॉमेडी कर रही हूं।"

मलाइका का लुक
मलाइका के इस अंदाज पर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इसके साथ ही मलाइका इस दौरान ब्लैक ब्रालैट और लेदर ट्राउजर्स पहने बेहद बिंदास अंदाज में दिखाई दे रही हैं। हाई हील्स पहले मलाइका का बॉडी लैंग्वेज भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साख ही इस हसीना ने इस दौरान लाउड मेकअप किया है जो कि सटीक दिखाई दे रहा है।

ओटीटी शो को लेकर छाई हैं
मलाइका इन दिनो अपने ओटीटी रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई रहती है। मलाइका अरोड़ा अपने शो में निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी कर रही हैं। उन्होंने फराह खान के सामने कई खुलासे किए हैं। मलाइका अरोड़ा ने फराह खान के साथ बातचीत में अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर बात की।

शादी को लेकर कही ये बात
मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि वो अर्जुन कपूर के साथ शादी को लेकर क्या सोचती हैं। मलाइका अरोड़ा से फराह खान ने सीधे सपाट लहजे में पूछ डाला कि वो शादी को लेकर फिलहाल क्या सोचती हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, अर्जुन कपूर हमेशा उन्हें अच्छी सलाह देते हैं और उनकी बात मानते हुए ही उन्होंने इस शो को करने के लिए हां किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X