पापा के लिए मां संग गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंची मलाइका दिखीं बेसुध, अर्जुन-करीना ने संभाला

Malaika Arora At Gurudwara: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने पूरे परिवार को काफी अच्छे से संभाल रही हैं हालांकि एक्ट्रेस के खुद के लिए भी ये समय काफी कठिन है। अब एक बार फिर से मलाइका ने अपने पिता अनिल मेहता की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में प्रेयर मीट का आयोजन किया।
इस प्रेयर मीट मे मलाइका अरोड़ा काफी भावुक दिखाई दे रही थीं। हालांकि एक्ट्रेस खुद को काफी मजबूती से संभाले दिखीं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका इस दौरान सभी से मुलाकात करती भी दिखाई दे रही थीं। वहीं उनका बेटा अरहान भी पल पल उनके साथ बना दिखाई दे रहा था।
इस दौरान मलाइका के करीबी और परिवार वालों के साथ साथ करीना कपूर और अर्जुन कपूर भी दिखाई दिए। बता दें कि अर्जुन कपूर ने इस मुश्किल घड़ी में मलाइका का साथ जिस तरीके से निभाया है उसकी फैंस जमकर तारीफें कर रहे हैं। इसके साथ ही करीना कपूर ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड को संभालने के लिए अपने कई डेट्स और कमिचमेंट्स में बदलाव कर दिए थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प ने मुंबई पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। मलाइका की मां जॉइस पॉलीकॉर्प ने बताया कि अनिल को रोजाना ही बालकनी में अखबार पढ़ने की आदत थी। जब उन्होंने अनिल की चप्पलें लिविंग रूम में देखीं तो जॉइस उन्हें ढूंढते हुए बालकनी में गईं। जब उन्होंने नीचे देखा तब पता चला की काफी शोर मच रहा है।


Click it and Unblock the Notifications