स्वैग में निकली मलाइका, सीधी-साधी महिला को देख दिया ऐसा रिएक्शन, किसी को नहीं पसंद आया इतना घमंड

malaika arora angry

Malaika Arora Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के हर रोज वीडियोज और नित नए लुक्स वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा के नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जहां मलाइका के लुक हर किसी को ही पसंद आ रहा है तो वहीं उन्हें उनके एटिड्यूड के कारण घमंडी होने का टैग दिया जा रहा है साथ ही उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट वीडियो
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो की बात करें तो वो हाल ही में सलून सेशन के बाद सलून से बाहर निकलती स्पॉट हुईं। इस दौरान मलाइका का स्वैग आसमान छू रहा था। मलाइका ने जब बाहर आ रही थी तो वहां दरवाजे पर एक सीधी साधी महिला खड़ी थी। मलाइका ने जिस अंदाज में इस महिला के मुंह पर दरवाजा खोला और उससे बचती हुई बाहर निकली और तेज कदमों से अपनी गाड़ी की ओर गई वो किसी को भी नहीं भा रहा है।

मुस्कुराती रही महिला
हालांकि वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला शालीना और चेहरे पर मुस्कान लिए एक टक मलाइका को देखती रही। सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें उनके इस अंदाज के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा का लुक
इसके साथ ही मलाइका के इस दौरान के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट को-ऑर्ड सेट में काफी अच्छी दिख रही थीं। इसके साथ ही मलाइका ने अपने लुक को पूरा करने के लिए सनग्लासेज लगाए हुए थे। साथ ही खुली रेशमी जुल्फों को काफी लहराती दिखाई दे रही थीं।

'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई है एक्ट्रेस
वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका ने अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के प्रोमो के लिए कई सारे फोटोशूट कराए थे और ये भी उन्ही में से एक है। मलाइका का ये वीडियो उनकी हेयरस्टाइलिश मेघना भूटानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। फैंस मलाइका के इस वीडियो को देखकर क्रेजी हो रहे हैं और इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

Read more about: malaika arora bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X