..................... Malaika Arora hugging son arhaan khan reminds troll of arjun malaika romance malaika arhaan khan bonding - Hindi Filmibeat

Malaika Arora Photos: बेटे अरहान खान संग मलाइका ने शेयर की दीं ऐसी तस्वीरें, लोग बोले- ये तो अर्जुन से भी...

malaika arora with son

Malaika Arora With Son Arhaan Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रियलिटी ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं। मलाइका अरोड़ा जहां इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ के कई अनछुए पहलुओं से सभी को रू-ब-रू कराती दिखाई दे रही हैं तो वहीं एक्ट्रेस ने अब इस शो के जरिए अपने बेटे को अरहान खान को भी फैंस से मिलवा दिया है। अरहान खान मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के इकलौते बेटे हैं।

शो में अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा के कपड़ों का मजाक बनाते दिखाई दिए थे। वहीं अब मलाइका ने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ड्रॉप की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका और अरहान के बीच जबरदस्त कैमिस्ट्री दिखाई दे रही है।

अरहान और मलाइका की कैमिस्ट्री

अरहान और मलाइका की कैमिस्ट्री

हालांकि कुछ यूजर्स ने मलाइका और अरहान को इस अंदाज के लिए ट्रोल भी करना शुरू कर दिया है। सामने आई तस्वीरों में मलाइका और अरहान एक दूसरे को गले लगाए और मस्ती भरे मूड में दिखाई दे रहे हैं जो कि उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है।

मलाइका ने दिया ये कैप्शन

मलाइका ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'वॉर्म हग्स, गूफी सेल्फी और कम्फर्ट फूड। छुट्टियों का सीजन अच्छे से बीत गया!' फैंस को इन तस्वीरों में अरहान खान बेहद हैंडसम लग रहे हैं और कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- ये तो अर्जुन कपूर से भी ज्यादा स्मार्ट है।

अरहान ने उड़ाया मलाइका का मजाक

अरहान ने उड़ाया मलाइका का मजाक

बता दें कि पिछले दिनों 'मूविंग इन विद मलाइका' में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान नजर आए थे। दोनों की बातें फैंस को खूब पसंद आईं। लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा वह उनके बेटे अरहान का अपनी मां के कपड़ों का मजाक उड़ाना था।

मलाइका अरोड़ा का लुक

मलाइका अरोड़ा का लुक

बता दें कि इस शो में मलाइका एक खूबसूरत का टॉप पहनकर आई थीं। इसको उन्होंने पैंट के साथ पेयर किया था। मलाइका की ड्रेस देखने के बाद अरहान ने उनकी तुलना टेबल नैपकीन से कर दी थी। अरहान ने कहा आप अभी जेल के कैदी की तरह दिख रही हो। बेटे की इस बात पर मलाइका भी कुछ रिएक्ट नहीं कर पाईं, बस हंसती रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X