..................... Malaika Arora hug Boney Kapoor leaving boyfriend Arjun Kapoor then future father-in-law became happy The Archies - Hindi Filmibeat

Video: बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को छोड़ बोनी कपूर को मलाइका ने लगाया गले, तो खुश हो गए होने वाले ससुर

Malaika Arora , Boney Kapoor , Arjun Kapoor

Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो सामने आ जाता है जो खबरों में छा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, ये वीडियो मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड अपने होने वाले ससुर बोनी कपूर को गले लगाती नजर आ रही हैं।

मलाइका ने बोनी को लगाया गले-

दरअसल बात ऐसी है कि बीती रात मुंबई में जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारें अपने शानदार अंदाज में पहुंचे थे।

इस स्क्रीनिंग में बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर को सपोर्ट करने पहुंचे। बोनी कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी इस खास स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। तो ऐसे में मलाइका अपने होने वाले ससुर को इग्नोर नहीं कर पाई।

जैसे ही मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के पापा मतलब अपने होने वाले ससुर बोनी कपूर को देखा तो एक्ट्रेस ने उनको गले लगाया और उनसे बात की। इस दौरान दोनों ही खुश नजर आ रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले काफी वक्त से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में धूमते भी और सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेट तस्वीरें भी शेयर करते हैं। मलाइका भी अक्सर अर्जुन कपूर के फैमली फंक्शन का हिस्सा बनती हैं।

द आर्चीज की स्क्रीनिंग में पहुंचे तमाम सितारें-

जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज इस वक्त लगातार खबरों में बनी हुई हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर अपना डेब्यू कर रहे हैं। बीती रात फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। इस दौरान खुशी कपूर को सपोर्ट करने उनका पूरा परिवार बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X