अर्जुन कपूर ने पैपराज़ी के सामने बोली ऐसी बात, मलाइका अरोड़ा ने पेट में मार दी कुहनी, वीडियो वायरल

Malaika Arora hits Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री के उन कपल में हैं, जो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कभी इनके एयरपोर्ट लुक्स वायरल होते हैं, तो कभी ब्रेकअप की अफवाहें तेज पकड़ लेती हैं। बीते दिन दोनों टेनिस प्रीमियर लीग प्लेयर्स ऑक्शन में साथ नजर आए, जहां से एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इस इवेंट में कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी भाग लिया था। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में अर्जुन, मलाइका अरोड़ा के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। उनके साथ सोनाली बेंद्रे और सानिया मिर्जा भी शामिल हैं।
अर्जुन ने पैपराजी को मारा ताना
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि अर्जुन सभी सेलेब्स के साथ पोज देने के लिए फ्रेम में एंट्री लेते हैं, तभी पैपराजी में से कोई सानिया से अपनी पोजिशन बदलने के लिए कहता है। वह मलाइका के साथ अपनी जगह बदलती हैं, जिसके बाद मलाइका अर्जुन के सामने हो जाती हैं। इस पर अर्जुन हंसते हुए पैपराजी पर ताना मारते हैं कि, ''पता है तुम लोगों के लिए तो ये फोटो अच्छी हो गई अब..''
अर्जुन की बात पर हंसते हैं, तभी मलाइका अपने क्यूट से अंदाज में अर्जुन को कुहनी से मारती हैं। और ये कैमरे में कैद हो जाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ समय पहले ही अर्जुन और मलाइका के ब्रेअकप की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन उसके बाद दोनों फिर से साथ में कई बार डिनर डेट पर दिखाई दिए और उन खबरों को खारिज कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications