52वें जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने छिपाई उम्र? केक पर लिखे महज इतने साल, बुरी तरह से हो रही हैं ट्रोल

Malaika Arora Hiding Age: मलाइका अरोड़ा अपनी उम्र क्यों छिपा रही हैं? ये सवाल सामने आया है और अभिनेत्री को काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाए हैं कि हाल ही में अपने जन्मदिन पर मलाइका को अपनी उम्र छिपाते हुए देखा गया है।
इसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं और लोग कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। उनके जन्मदिन की हिसाब से मलाइका अरोड़ा की फिल्म 52 साल होती है लेकिन केक पर कुछ ऐसा दिखा जो कि लोगों को गले से नीचे नहीं उतर रहा है।
2019 में 46वां जन्मदिन मनाया
कई वेबसाइट्स ने दावा किया है कि मलाइका अपनी उम्र छिपा रही हैं। इसका एक कारण ये भी है कि करीब 6 साल पहले मलाइका ने 2019 में अपना 46वाँ जन्मदिन मनाया था। उस लिहाज से आइटम गर्ल की उम्र करीब 52 साल हो रही है और ये उनका 52वां जन्मदिन होना चाहिए था। हालांकि जब आप उनके केक पर नजर डालेंगे तो इसमें सिर्फ 50 लिखा हुआ है।
हालांकि वो कितने साल की इसको लेकर पक्की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। लेकिन इतना तय है कि नेटिज़न्स ने उन्हें उनकी उम्र छिपाने की कोशिश करने के लिए ट्रोल करना बंद नहीं किया। विकीपीडिया पर हसीना के जन्म का साल 1973 में बताया गया है, जिससे उनकी उम्र 50 की बजाय 52 हो जाती है। हालांकि मलाइका ऐसा क्यों कर रही हैं इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ।
लोग कर रहे हैं ट्रोल
मलाइका अरोड़ा की बर्थडे वाली तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये तो कुछ साल पहले भी 50 की थी।'' एक ने लिखा, ''52 साल की हो गई है।'' एक ने लिखा, ''उसको लगता है वो सच में 35 की लगती है।'' एक ने लिखा, ''उम्र छिपाकर क्या होगा आंटी।'' एक ने लिखा, ''57 साल की हो गई है ये।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











