पापा की खराब तबीयत के बीच BF संग इस हाल में दिखीं मलाइका, पल-पल हाथ थामे रहे अर्जुन कपूर

Malaika Arora Arjun Kapoor Video: बी टाउन के हॉटेस्ट कपल यानि के अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया। देर रात बारिश में ये कपल एक दूसरे के साथ बेहद शानदार अंदाज में दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर इस दौरान एक डेयरिंग बॉयफ्रेंड की तरह बारिश में पल पल अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ थामे दिखाई दे रहे थे। दोनों की ये कैमिस्ट्री हर किसी के दिलों में घर कर रही हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में तमाम लोग इस कपल की बॉन्डिंग को भी काफी पसंद कर रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का लुक भी इस दौरान काफी खास था। मलाइका ने अपने कैजुअल को लेटेक्स कोट के साथ काफी स्टाइलिश टच दिया हुआ था। इसके साथ ही अर्जुन कपूर एकदम कैजुअल अंदाज में चश्मा लगाए काफी शानदार लग रहे थे।
इसके साथ ही आपको बता दें कि एक्ट्रेस को हाल ही उनकी मां Joyce के साथ मुंबई में हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया है। खबरों की मानें तो मलाइका के पापा की तबीयत ठीक नहीं हैं वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं और एक्ट्रेस अपनी मां के साथ पापा से ही मिलने गई थीं। हालांकि एक्ट्रेस के पापा के हेल्थ अपडेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications