Malaika Arora: पैपराजी और फैंस के कैमरै से परेशान एक्ट्रेस को आया गुस्सा, वीडियो वायरल

Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा जब जब बाहार निकलती है फैंस और पैपराजी के कैमरे उनकी तस्वीरें लेने के लिए हर हद पार कर देते हैं। हाल ही में ऐसी है एक घटना मुंबई एयरपोर्ट पर हुई, जब मलाइका अरोड़ा वहां पहुंची तो फैंस ने उनको सेल्फी लेने के लिए घेर लिया जिसके चलते एक्ट्रेस काफी परेशान हो गई और उनको गुस्सा आ गया।

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, मलाइका अरोड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान एक फैन उनके बेहद करीब आ गया। इसे देखकर मलाइका अरोड़ा चौंक गई और उन्होंने कहा, आराम से, इस वक्त वह काफी गुस्से में थी।

बैसे तो एक्ट्रेस का गुस्सा आना जाहिर है कि क्योंकि वह भीड़ से काफी परेशान हो गई थी। फिर भी मलाइका अरोड़ा ने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई है। बात तब बिगड़ गई, जब सभी ओर से उन्हें घेर लिया गया और वह आगे नहीं बढ़ पा रही थी।

मलाइका अरोड़ा इसके बाद फैंस से कहती हैं, 'आराम से।' उनके चेहरे पर डर का भाव भी नजर आ रहा है। वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, 'यह बहुत डरावना हो जाता है जब कोई आपकी व्यक्तिगत स्पेस में एंट्री करता है।' एक ने लिखा है, 'मैं जानना चाहता हूं कि एक सेल्फी से आपके जीवन में क्या बदलता है।'

बता दे इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक लेदर जैकेट पहन रखा था। इसके अलावा उन्होंने चश्मा भी पहन रखा था। मलाइका अरोड़ा का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी सेलेब्स को इस तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा हो, क्योंकि अक्सर ही सोशल मीडिया पर वीडियो या फोटोज सामने आते रहते है जिसमें देखा जाता है कि फैंस और पैपराजी के चलते सेलेब्स को दिक्कत का सामना पड़ता है।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। खैर पर इस रिश्ते को लेकर दोनों काफी भी खुलकर बात नहीं करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X