मलाइका अरोड़ा ने जिम वियर में फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, हुईं ट्रोल- PICS

ब्यूटी और स्टाइल के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। कभी उनके फैशन सेंस को लेकर ट्रोलर उन्हें ट्रोल करते हैं तो कभी उनकी तस्वीरों को लेकर। एक बार फिर मलाइका अरोड़ा ट्रोलर के निशाने पर आईं। कुछ यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स किए तो कुछ फैंस ने उनका सपोर्ट किया। दरअसल मलाइका अरोड़ा की जिम वियर में लेटेस्ट फोटो सामने आईं, इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा के स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे थे, इसी को लेकर उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल किया।

मलाइका अरोड़ा जिम आउटफिट्स में स्ट्रेचिंग मार्क्स को फ्लॉन्ट करती दिखी। उन्होंने अपनी टी-शर्ट को पेट पर बांधा हुआ था और उनके पेट के ये मार्क्स साफ नजर आ रहे थे। लेकिन इसे लेकर बेवजह यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ ने उनकी बढ़ती उम्र को लेकर उन्हें ताने मारे तो किसी ने उन्हें भद्दे कमेंट्स किए। लेकिन दूसरी तरफ कुछ फैंस ने उन्हें सपोर्ट भी किया। खैर मलाइका अरोड़ा काफी बोल्ड एक्ट्रेस हैं जो ऐसी हरकतों को दरकिनार करती हैं। वह जानती हैं कि स्ट्रेच मार्क्स होना नेचुअरल हैं और इसमें हिचकना सही नहीं।

फिटनेस क्वीन हैं मलाइका

फिटनेस क्वीन हैं मलाइका

बता दें मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं। वह रोजाना जिम जाते हुए स्पॉट होती हैं। वह जमकर जिम में पसीना बहाती है, इसके अलावा योग कर भी वह खुद को फिट रखती हैं।

जिम स्टाइल भी फेमस

जिम स्टाइल भी फेमस

मलाइका अरोड़ा का हर स्टाइल काफी फेमस होता है। ठीक ऐसे ही, मलाइका अरोड़ा का एक एक जिम वियर फैंस को खूब पसंद आता है। वह हर बार नए तरह के जिम आउटफिट्स में नजर आती हैं।

फैशन क्वीन

फैशन क्वीन

यही वजह है कि मलाइका अरोड़ा को फैंस फैशन क्वीन कहकर बुलाते हैं। 47 की उम्र में भी वह एकदम फिट और हिट नजर आती हैं। वह खुद को फिटनेस से लेकर फैशन तक, हर मामले में टॉप बनाए रखती हैं।

पर्सनल लाइफ भी चर्चित

पर्सनल लाइफ भी चर्चित

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ भी मशहूर हैं। वह आजकल अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। नए साल पर भी दोनों ने साथ में ही वेकेशन एन्जॉय किया था।

सोशल मीडिया पर खूब रहती सक्रिय

सोशल मीडिया पर खूब रहती सक्रिय

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी हर फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। वह बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग भी तस्वीरें पोस्ट करने से कतराती नहीं हैं।

Bigg Boss की शहनाज गिल की सेक्सी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल, देखिए बेहद हॉट PICS

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X