Malaika Arora की हॉटनेस देखते ही बेकाबू हुए लोग, एक्ट्रेस को घेरकर करने लगे ऐसी हरकतें

Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा दुबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए ब्लैक बैकलेस गाउन में स्टनिंग लग रही थीं। इवेंट के बाद, वह अपने फैंस के साथ बातचीत करने के लिए भी रुकीं लेकिन इस दौरान उन्हें फैंस ने घेर लिया और धक्का मुक्की करने लगे।
मलाइका का वायरल वीडियो
हाल ही में मलाइका अरोड़ा को दुबई के एक ईवेंट पर स्पॉट किया गया है। इस ईवेंट पर मलाइका ने ब्लैक रंग का गाउन पहना हुआ था। ये शानदार गाउन पूरी तरह बैकलेस था। वहीं, इस गाउन में मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका लोअर बैक टैटू नजर आ रहा है। मलाइका के इस लुक पर फैंस ने भी कमेंट किए। लेकिन इसी इवेंट के दौरान मलाइका के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर लोगों को अचंभा हो रहा है।
लोगों ने घेरा
हाल ही में जो मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाया गया है कि मलाइका उत्सुक फैंस के लिए उनके सामने अपने फोन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही हैं। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, मलाइका ने अपने कुछ फैंस के साथ सेल्फी क्लिक की। उन्होंने फैंस को महिलाओं को धक्का नहीं देने का संकेत दिया और कहा, "कृपया महिला को धक्का न दें।" वहां काफी अफरा-तफरी मच गई और फैंस ने उसका नाम चिल्लाते हुए और उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की।
सोशल मीडिया क्वीन हैं मलाइका
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की गिनती बॉलीवुड की सबसे डेयरिंग हीरोइनों में होती है। मलाइका की उम्र 48 साल है लेकिन ये एक्ट्रेस जिम और योग में पसीना बहा कर अपनी उम्र को तगड़ा चैलेंज दे रही हैं। इसके साथ ही रियल लाइफ में मलाइका ने कई सारी टैबू को भी चैलेंज किया है।


Click it and Unblock the Notifications