गजरा बेचने वाली ने मलाइका अरोड़ा से कहा 'ये अरबाज की तरफ से' मिला ऐसा रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा इन दिनों फिर से एक बार अपनी पुरानी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, मलाइका के साथ ऐसा कुछ हुआ कि उनका नाम अरबाज खान से जुड़ गया। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर लाइमलाइट बटोर रही हैं।
बता दें कि लंबी शादी के बाद मलाइका और अरबाज खान ने तलाक ले लिया है। दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं लेकिन लगता है कि कुछ लोगों को इसकी खबर नहीं है।

तभी तो जिम के बाहर मलाइका के साथ ऐसा कुछ हुआ जो खबरों का हिस्सा बन गया। मलाइका अपनी निजी जिंदगी के साथ फिटनेस के लिए भी जाना जाती हैं। यही वजह है कि कई बार उन्हें जिम के बाहर कैमरे में कैद करने के लिए लोगों की भीड़ लगी होती है।


Click it and Unblock the Notifications