Malaika Arora Reaction: पिता के निधन के बाद मलाइका का पहला पोस्ट, मातम में हसीना बोली- हम सदमें में हैं..

Malaika Arora On Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनल मेहता के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जहां मलाइका की मम्मी के घर पर सेलेब्स का आना जाना लगा हुआ है तो वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट करते हुए फैंस और मीडिया से शांति बनाए रखने की अपील की है।
पिता अनिल मेहता के आकस्मिक निधन के बाद मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने पिता की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर लिखा हुआ है, 'हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। वह एक सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। इस नुकसान से हमारा परिवार गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।'
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। इस दुखद घड़ी में मनोरंजन जगत के सितारे मलाइका और अमृता को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications