Malaika Arjun Wedding: मां के कंगन को लेकर बहन से लड़ पड़ीं मलाइका, बोलीं- जब फिर से शादी करूंगी तो...

Malaika Arora On Second Wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं। मलाइका इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हैरान करने वाले खुलासे कर देती हैं। मलाइका के शो की लेटेस्ट गेस्ट उनकी बहन अमृता अरोड़ा हैं। मलाइका और अमृता की बॉन्डिंग के बारे में तो सभी जानते हैं। वहीं अब इन बहनों की अनफिल्टर कैमिस्ट्री देखने को मिली है।
दूसरी शादी की ओर इशारा
अब एक्ट्रेस ने इस शो में अपनी दूसरी शादी को लेकर हैरान करने वाली बात कह दी है। इससे साफ इशारा इसी ओर है कि वो अर्जुन कपूर के साथ दूसरी शादी का मन बना रही हैं।
कंगन को लेकर मलाइका अमृता की लड़ाई
हाल ही में सामने आए शो के प्रोमो में मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा की क्लास लगाती नजर आ रही हैं। वह एक किस्सा सुनाती हैं कैसे मलाइका, अमृता को सरप्राइज देने और चीजों को सुलझाने के लिए गोवा चली गईं। लेकिन दोनों की बात खराब होती हैं मां के खानदानी कंगनों पर। दोनों बहने इस बीच झगड़ती हुई नजर आई। इस पर मलाइका कहती हैं कि वह शायद 'फिर से शादी करेंगी' तो इसलिए कंगन की असली हकदार मलाइका खुद हैं।
वेकेशन पर अर्जुन मलाइका
बता दें कि फिलहाल मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ न्यू ईयर वेकेशन पर हैं। कप को मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया था। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि मलाइका और अर्जुन वेकेशन के लिए कहां गए हैं।
'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हैं मलाइका अरोड़ा
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications