Malaika Arora Father Demise EXCLUSIVE: मलाइका के पिता पर पड़ोसी ने खोले राज, असली नहीं सौतेले पिता

Malaika Arora Father Suicide Exclusive

Malaika Arora Father Demise Exclusive: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की कथित तौर पर सुसाइड से हुई मौत ने हर किसी को अंदर तक हिला दिया है। मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है वहीं उनके घर पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर पुलिस तक का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच फिल्मीबीट ने मलाइका की एक पसोड़ी से बातचीत है जिन्होंने कई एक्सलूसिव जानकारी दी हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अरोड़ा को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, पहुंचने पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि मौत के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है, उन्होंने पुष्टि की कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और साक्ष्य जमा किये। अधिकारियों ने उस बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जहां अनिल अरोड़ा रहते थे।

अनिल अरोड़ा की पड़ोसी, जिनकी उम्र लगभग 50 वर्ष के बीच है, ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। फिल्मीबीट से खास बातचीत में. उन्होंने अपने 'पारिवारिक रिश्ते' के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मलाइका का अनिल अरोड़ा के साथ बहुत अच्छा रिश्ता था। वो मलाइका के असली पिता नहीं थे बल्कि सौतेले पिता थे। वे अक्सर साथ में पार्टी करते थे। अरहान, जो कि मलाइका अरोड़ा का बेटा है, कुछ समय के लिए यहां भी रहा था।"

"अनिल अरोड़ा छठी मंजिल पर रहते थे। उनके तलाक के बावजूद जॉयस के साथ उनके अच्छे संबंध थे। कुछ दिन पहले, हमारे पड़ोसी के घर में सीलन की समस्या थी। अनिल व्यक्तिगत रूप से चीजों का निरीक्षण करने आए थे। वह एक हंसमुख व्यक्ति थे, जो अक्सर चुटकुले सुनाए। जब मैं कुछ दिन पहले उनसे मिली, तो उनमें एनर्जी की कमी थी। आमतौर पर, अनिल हमेशा खुश रहते थे और सभी के साथ घुल-मिल जाते थे। इस बार, मैंने पाया कि उनमें एनर्जी की कमी है।

यहां सुनिए वो इंटरव्यू जिसमें पड़ोसी ने किए सौतेले पिता होने का दावा:

उन्होंने कहा कि वह इस पर टिप्पणी नहीं कर सकतीं कि क्या अमानिल किसी बीरी से पीड़ित थे या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, "मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती, लेकिन हां, जब हम मिले थे तो उनकी एनर्जी लेवल कम था।"

मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान दुखद समाचार मिलने के बाद उनके आवास पर पहुंचने वाले पहले सेलिब्रिटी थे। उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और बेटे अरहान खान भी संवेदना व्यक्त करने के लिए अनिल अरोड़ा के आवास पर गए।

(फिल्मीबीट अनिल अरोड़ा के पड़ोसी द्वारा किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। हम अनिल अरोड़ा के पड़ोसी के इंटरव्यू के आधार पर उसकी प्रत्यक्ष रिपोर्ट प्रकाशित की है)

More from Filmibeat

Read more about: malaika arora bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X