मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, एक दिन पहले ही घर में हुआ था ये.. दोनों बेटियों ने..

Malaika Arora Father Suicide Reason: बुधवार को मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता ने खुदखुशी कर ली। मुंबई के बांद्रा स्थित घर से छलांग लगाकर अनिल अरोड़ा ने जान दे दी। अभी तक आत्महत्या का कारण क्या था, ये सामने नहीं आया है। मगर जैसे ही ये खबर अरबाज खान को पता चली तो वह भी मलाइका के घर पहुंचे। अभी तक मलाइका व उनके परिवार की ओर से किसी भी तरह का बयान नहीं दिया गया है। न ही बताया गया है कि आखिर हुआ क्या था। मगर एक दिन पहले ही दोनों बहनें फैमिली से मिलने पहुंची थीं।
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा थे, वह इंडियन मर्चेंट नेवी में हुआ करते थे। वह हिंदू पंजाबी परिवार से आते हैं जबकि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प क्रिश्चन मलयाली हैं। दोनों ने शादी की और फिर दो बेटियों के माता-पिता बने। बड़ी बेटी मलाइका जब 11 साल की और अमृता अरोड़ा 6 साल की थी तो दोनों अलग हो गए। जॉयस पॉलीकार्प बच्चों को थाणे से चैम्बूर लेकर शिफ्ट हो गईं और बेटियों की परवरिश की। मगर कुछ सालों से मलाइका के पैरेंट्स फिर से साथ में रहने लगे थे। दोनों बांद्रा के घर में रहते थे।
एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा ने माता पिता के तलाक को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बताया था कि जब वह 11 साल की थी तो उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे। उनका बचपन अच्छा था लेकिन आसान नहीं था। उन्होंने इस दौरान अपनी मां को अलग रूप में देखा है। सिंगल होकर परवरिश करना आसान नहीं होता। माता-पिता के तलाक ने उनपर भी काफी असर डाला था। वह भी मजबूत हुईं। वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं।
एक दिन पहले क्या हुआ था?
अनिल अरोड़ा के निधन के एक दिन पहले ही मलाइका-अमृता मां-पिता से मिलने पहुंचे थे। फैमिली मेंबर्स अक्सर एक दूसरे से मिलते हैं। फादर्स डे हो या त्योहार, अमृता और मलाइका अरोड़ा मां-पिता के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। कोई भी दिवाली हो या ओणम, पूरा परिवार साथ में खाना खाता है तो एक दूसरे की कंपनी को एन्जॉय करता।
अनिल अरोड़ा की तस्वीरें उनके नातिन अरहान खान के साथ भी देखने को मिलती हैं। उनका भला-पूरा परिवार था। फैमिली ने पिछले साल भी दिवाली साथ में ही मनाई थी। जहां मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी मां, अमृता उनके हसबैंड और बच्चे सब मिले थे। साथ में खूब सारी बातें की थी और खाना एन्जॉय किया था।


Click it and Unblock the Notifications











