ना अरबाज.. ना अर्जुन.. इस शख्स संग मलाइका ने बैकलेस होकर दिखाई हनीमून की ऐसी तस्वीरें, बोलीं- हनीमून मनाकर...

Malaika Arora Honeymoon Photos: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों बर्लिन में एक दूसरे के साथ वेकेशन पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे के साथ अपनी शानदार तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। इसी बीच मलाइका ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं जो कि इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है।
इससे भी दिलतस्प बात ये हैं कि ये मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें नहीं बल्कि किसी और शख्स के साथ मलाइका ने अपने हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं।
दरअसल, मलाइका ने हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे विश किया है और उनके साथ अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। तुर्की वेकेशन की इन तस्वीरों को हनीमून कहते हुए मलाइका ने अपनी सहेली को विश किया है।
मलाइका और उनकी फ्रेंड की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने वेकेशन के अपडेट भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दे रही हैं। अर्जुन और मलाइका इस दौरान लिफ्ट में एक दूसरे के साथ जमकर सेल्फियां ले रहे हैं।
इसके साथ ही अब नेटिजंस और इस कपल के फैंस को इनकी वेकेशन की और भी तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी के चर्चे काफी जोरों पर है। दोनों ने इशारा किया है कि वो जल्द ही शादी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

