..................... Malaika Arora drops her saree and changes to sexy outfit after Arjun Kapoor's family Diwali party | अर्जुन कपूर के परिवार की दिवाली पार्टी से निकलते ही मलाईका अरोड़ा ने बदली साड़ी - Hindi Filmibeat

Pics: मलाईका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के फैमिली डिनर से निकलते ही उतारी साड़ी और पहना सेक्सी आउटफिट

मलाईका अरोड़ा, कल रात अर्जुन कपूर के साथ अनिल कपूर की दिवाली पार्टी पर पहुंची। यहां पूरा कपूर परिवार मौजूद था और इस मौके पर मलाईका अरोड़ा ने एक गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन इस पार्टी के खत्म होते ही लोगों ने मलाईका का सीता - गीता अवतार देखा।

दरअसल, अर्जुन कपूर के फैमिली डिनर से निकलते ही मलाईका अरोड़ा को किसी और पार्टी में भी पहुंचना था। इस पार्टी के लिए मलाईका अरोड़ा एक सेक्सी टॉप और Ripped जींस में दिखाई दीं।

malaika-arora-drops-her-saree-and-changes-to-sexy-outfit-after-arjun-kapoor-s-family-diwali-party

मलाईका के एक ही रात में ये दो अवतार में बेहद खूबसूरत तस्वीरें, तेज़ी से वायरल हो रही है। गौरतलब है कि मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लगभग 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सभी कपल की तरह ये दोनों भी लॉकडाउन में एक दूसरे के काफी करीब आए। मलाईका, पहली बार अर्जुन कपूर के फैमिली डिनर का हिस्सा बनती दिखाई दीं।

अर्जुन और मलाईका की शादी की अटकलें

अर्जुन और मलाईका की शादी की अटकलें

अर्जुन कपूर ने बांद्रा वेस्ट के 81 Aureate में एक स्काई विला खरीदा है। इस विला की कीमत 20 - 24 करोड़ रूपये है। दिलचस्प है कि अर्जुन कपूर के इस घर के पास ही मलाईका अरोड़ा ने हाल ही में एक घर खरीदा है। अर्जुन कपूर का ये विला 4 बेडरूम का सेट है और यहां एक शानदार पूल है। अर्जुन और मलाईका की शादी की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही हैं।

मीडिया को दिया था धन्यवाद

मीडिया को दिया था धन्यवाद

अर्जुन और मलाईका की शादी की अफवाहें हर साल उड़ती रहती हैं। एक इंटरव्यू में भी अर्जुन का कहना था कि बार बार शादी के बारे में पूछे जाने पर वो बिल्कुल भी नाराज़ नहीं होते क्योंकि उनके घर में भी सब उनसे यही पूछते रहते हैं। ये हमारी भारतीय सभ्यता का हिस्सा हो गया है। अर्जुन कपूर एक इंटरव्यू में ये भी कह चुके हैं कि मीडिया ने उनके और मलाईका के रिश्ते को पूरी इज़्जत दी और उनकी निजता को पूरी तरह बरकरार रखा। यही कारण है कि अर्जुन मीडिया के सामने अपने रिश्ते को बाहर लाने में एक बार भी नहीं हिचकिचाए।

कपूर के साथ करती हैं आउटिंग

कपूर के साथ करती हैं आउटिंग

अर्जुन कपूर का स्वागत, मलाईका अरोड़ा के दोस्तों का गैंग कर चुका है। यही कारण है कि अब उनकी हर पार्टी में अर्जुन कपूर का दिल खोलकर स्वागत किया जा सकता है।व हीं मलाईका अरोड़ा भी अर्जुन के परिवार के काफी करीबी हैं। मलाईका और अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर काफी अच्छी दोस्त हैं। मलाईका और अर्जुन, महीप के बेटे जहान के साथ आऊटिंग पर भी दिख जाते हैं।

शादी छिपाने का नहीं है प्लान

शादी छिपाने का नहीं है प्लान

अर्जुन का कहना है कि भले ही उनकी और उनकी बहन की ज़िंदगी में जो भी हुआ है उसके बावजूद वो और अंशुला, शादी पर पूरा भरोसा रखते हैं। और यही कारण है कि वो शादी के लिए कभी मना नहीं करते। अर्जुन कपूर और मलाईका अरोड़ा का कहना है कि जब अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और ना ही वो अपनी शादी के बारे में छिपाएंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है।

खुश हैं अर्जुन और मलाईका

खुश हैं अर्जुन और मलाईका

इस समय बॉलीवुड के कई कपल्स शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन अर्जुन और मलाईका फिलहाल तो एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। फिर भी फैन्स को इंतज़ार है तो बस इस प्यारे से कपल को शादी के बंधन में बंधते देखने का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X