अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं गईं मलाइका अरोड़ा, क्या सच थीं ब्रेकअप की अफवाहें ?

Malaika Arora did not attend Arjun Kapoor's birthday party: बॉलीवुड की जानी मानी हसीना मलाइका अरोड़ा अपने लुक्स और शानदार पर्सनालिटी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप के चर्चे आए दिनों होते रहते हैं कभी दोनों वेकेशन पर जाते नजर आते हैं तो कभी रेस्टोरेंट के बाहर, लेकिन फिलहाल तो दोनों को कुछ समय से स्पॉट नहीं किया जा रहा है। बीते दिनों दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी काफी तेज रहीं, जिसके बाद दोनों ने इसे सिर्फ एक अफवाह बताया था, लेकिन बीते दिन अर्जुन कपूर की पार्टी में जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए, लेकिन मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं जिसके बाद से दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं।
पार्टी में नजर नहीं आईं मलाइका
अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन को मनाने के लिए उन्होंने बीती रात अपने घर पर पार्टी रखी थी जिसमें कई नामी सितारे नजर आए। इस पार्टी में महीप कपूर, जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, संजय कपूर, आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की, लेकिन इस दौरान अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों ने फिर जोर दिया है।
लंबे समय से डेट कर रहे हैं मलाइका अर्जुन
बता दें कि मलाइका के पार्टी में ना आने का कारण फैन्स कुछ सोच रहे हैं। एक का कहना है कि शायद दोनों 26 को ही कहीं बाहर सेलिब्रेट करने का प्लान बना रहे हों शायद इसीलिए मलाइका नहीं आई। तो वहीं दूसरे ने कहा दोनों पिछली बार विदेश गए थे जन्मदिन मनाने के लिए शायद इस बार भी दोनों कहीं जाएं। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ने सालों पहले ही अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया था, लेकिन दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। जबकि मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान ने शूरा खान से पिछले साल ही शादी की है।


Click it and Unblock the Notifications