Malaika Arora का छैया-छैया गाने पर डांस फैन्स को नहीं आया रास, बोले- मुन्नी बदनाम...

Malaika Arora Dance On Chaiyya Chaiyya

Malaika Arora Dance On Chaiyya Chaiyya: मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है और आपको बता दें कि वह अपने डांस की वजह से काफी चर्चा में भी रहती हैं। इतना ही नहीं मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस के चलते भी लोगों का दिल जीता है और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा को उनके गाने 'छैया छैया' के लिए जाना जाता है और इसमें उनका जबरदस्त डांस देखने को मिला था। हाल ही में डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सिस सुपर डांसर चैंपियंस के स्टेज पर वह इसी गाने पर डांस करती हुई नजर आई है। हालांकि इस बार मलाइका का यह डांस बिल्कुल भी पसंद नहीं किया जा रहा है।

सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया गया है और इस दौरान मलाइका अरोड़ा को एक कंटेस्टेंट के साथ में छैया छैया गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए भी देखा जा सकता है। इस दौरान अभिनेत्री ने सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस भी पहनी हुई है।

हालांकि मलाइका अरोड़ा का इस गाने पर डांस लोगों को ज्यादा रास नहीं आया और काफी सारे लोग तो सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करते हुए भी नजर आए हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इनका एक ही गाने पर करियर चल रहा है। एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आगे से छैया और पीछे से मुन्नी बदनाम।

More from Filmibeat

Read more about: malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X