BF अर्जुन कपूर के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड करते हुए एक्ट्रेस ने बहन ने साथ की ऐसी हरकत, तस्वीरें वायरल

malaika arjun

Arjun Malaika Unseen Photos: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने स्पेशल रिलेशन और बॉन्डिंग को लेकर एक अलग ही ट्रेंड सेट कर चुके हैं। ये कपल तमाम इवेंट और वेकेशन से लेकर पब्लिक प्लेस में एक दूसरे पर प्यार लुटाता दिखाई देता है। वहीं अब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट करते हुए उनकी स्माइल पर दिल हार जाने वाला कैप्शन लिखा है। मलाइका की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

जैसे ही मलाइका ने ये तस्वीरें शेयर की तो हर किसी की नजरों में एक बात खटक रही है। वो है इस फोटो से अर्जुन कपूर की बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर को क्रॉप करना। दरअसल, मलाइका ने अर्जुन कपूर और अपनी इस खूबसूरत तस्वीर से सोनम कपूर को क्रॉप कर दिया है। इस दौरान सोनम कपूर अर्जुन कपूर के बराबर में बैठी हुई हैं।

दरअसल, इससे पहले अर्जुन कपूर ने भी इस इवेंट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं और इस तस्वीर में उन्होंने अपनी बहन को क्रॉप नहीं किया था। मलाइका की इस हरकत के कारण सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हो रही है।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि खूब वायरल रहती हैं। इसके साथ ही वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपने ओटीटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर छाई हुई हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा की गिनती बॉलीवुड की सबसे डेयरिंग हीरोइनों में होती है। मलाइका की उम्र 48 साल है लेकिन ये एक्ट्रेस जिम और योग में पसीना बहा कर अपनी उम्र को तगड़ा चैलेंज दे रही हैं। इसके साथ ही रियल लाइफ में मलाइका ने कई सारी टैबू को भी चैलेंज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X