मलाइका अरोड़ा को फूट-फूट कर रोता देख अर्जुन कपूर की आखें हुईं नम, हौसला देने पहुंचा सलमान खान का पूरा परिवार

Malaika arora

Malaika arora cried on father anil arora's death: मलाइका अरोड़ा के परिवार पर दुखों पर पहाड़ टूट पड़ा है। मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने आज सुबह 9 बजे के करीब खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से कूट कर अपनी जान दी है। हालांकि यह घटना कैसे घटी और इसके पीछे का कारण क्या है इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं मिली है, पुलिस की रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है जिसमें कई बड़े खुलासे होने वाले हैं।

मलाइका को रोता देख अर्जुन की आंखें हुईं नम
बात दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा मुंबई पहुंची हैं। जब यह घटना घटी तब मलाइका काम के सिलसिले में पूणे गई हुई थीं। जैसे ही मलाइका घर आती हैं वह यह नजारा देख फूट-फूटकर रोने लगती हैं। मलाइका कार से निकलकर सीधे अपने घर की ओर भागती नजर आती हैं। वहीं मलाइका के पीछे-पीछे अर्जुन कपूर भी उनके घर की ओर जाते नजर आ रहे हैं। मलाइका को फूट-फूटकर रोता देख अर्जुन कपूर भी आंखें नम हो जाती हैं।

मलाइका के घर पहुंचे सितारे
बता दें कि मलाइका के बाद बहन अमृता अरोड़ा भी घर पहुंची। अमृता आंसुओं से भरी अपनी आंखें कैमरे से छिपाती नजर आईं। मलाइका और उनके पूरे परिवार को हौसला देने के लिए सलमान खान का पूरा परिवार मलाइका के घर पहुंच गया है। अरबाज खान सुबह से ही मलाइका के घर पर हैं वहीं पिता सलीम खान, मां सुशीला चरक, निर्वान खान, अरहान खान, सोहेल खान समेत कई परिवार के लोगों को वहां देखा गया। वहीं हाल ही में सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेव, सोफी चौधरी समेत कई सितारे मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X