VIDEO बिना अर्जुन कपूर के मलाइका अरोड़ा ने गोवा में सेलिब्रेट किया न्यू ईयर 2020, तेजी से वायरल
अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहने वालीं मलाइका अरोड़ा इन दिनों वेकेशन और नए साल के जश्न में बिजी हैं। बॅालीवुड के कई स्टार्स नए साल के लिए कई तैयारी और वेकेशन की प्लानिंग की है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने दोस्तों के साथ गोवा को चुना अपने नए साल के लिए। जहां पर कहीं पर भी अर्जुन कपूर नहीं दिखाई दे रहे हैं।
मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने गोवा की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं,जहां पर मलाइका और अमृता अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मलाइका अपनी बहन अमृता के पति शकील के अलावा बाकी कुछ खास लोगों के साथ दिखाई दे रही हैं। हमेशा की तरह मलाइका काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैटेलिक पैंट पहना हुआ है। साथ में स्टाइलिश अमेरिकल हैडगियर लगाया है। बता दें कि इससे पहले मलाइका ने एक वीडियो भी शेयर किया था।
जहां पर वह अपने दोस्तों और बहन के साथ हाउसपार्टी में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं। पार्टी का उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। मलाइका की बात की जाए तो उनका स्टाइल हर बार चर्चा में आता है। फिर चाहे वह जिम हो या पार्टी। अपनी वेकेशन की इन तस्वीरों में भी उनका स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Malaika Lover (@malla_nehalover) on
बहरहाल, चर्चा है कि साल 2020 में मलाइका और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को नाम दे सकते हैं। दोनों साल 2020 के पहले भाग में शादी कर सकते हैं। कुछ दिन पहले मलाइका ने एक खास इंटरव्यू में कहा था कि वह स्पेशल शादी के लिए विचार कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications