मलाइका अरोड़ा ने इमरजेंसी में सेट पर बॉयफ्रेंड से मंगाई ये चीज, झटपट लेकर पहुंचे अर्जुन कपूर वीडियो वायरल

Malaika Arora

Malaika Arora Arjun Kapoor Food: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो गए हैं, उनका ब्रेकअप हो गया है... ऐसी कई खबरें पिछले द‍िनों आईं। लेकिन अगर आप इस जोड़ी के फैन हैं तो हम आपको एक अच्‍छी खबर बता रहे हैं। मलाइका और अर्जुन का कनेक्‍शन अब भी उतना ही क्‍लोज और प्‍यार से भरा है। इस बात का सबूत देता हुआ एक वीड‍ियो कॉर‍ियोग्राफर से न‍िर्देशक बनीं फराह खान ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िया है। इस वीडियो को कुछ देर पहले ही फराह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िया है।

दरअलस फराह खान का कल यानी 9 जनवरी को जन्मद‍िन है। फराह मंगलवार को 58 साल की होने वाली हैं। लेकिन फराह के जन्‍मदिन से ठीक पहले ही उनके प्री-बर्थडे लंच पार्टी र‍िएल‍िटी सेलीब्र‍िटी डांस शो 'झलक द‍िखला जा' के सेट पर हुई। प्री-बर्थडे लंच में ढेर सारा खाना आया, ज‍िसे रवीना टंडन, ऋत्‍व‍िक धंजानी, क्रिकेटर युवराज चहल, मलाइका अरोड़ा समेत कई लोग इंजॉय करते नजर आए।

इस वीडियो में फराह खान बता रही हैं कि ये लंच उनके बर्थडे के एक द‍िन पहले का है जो 'झलक द‍िखला जा' के सेट पर हो रहा है। वो आगे बताती हैं, 'आलू, राजमा, मटन पुलाव, मलाइका जी ने खुद अपने हाथों से अर्जुन को फोन करके उसके घर से मंगवाया है। थैंक्‍यू अर्जुन से सारे स्‍वाद‍िष्‍ट खाने के ल‍िए।' वीड‍ियो में पीछे से आवाज भी आ रही है कि 'बहुत सारा खाना है।'

ये सारा खाना अर्जुन कपूर के घर से मलाइका अरोड़ा के एक फोन पर 'झलक द‍िखला जा' के सेट पर पहुंचा है। हाल ही में 24 द‍िसंबर को मलाइका अरोड़ा के एक्‍स हसबैंड अरबाज खान ने शौरा खान के साथ अपनी बहन अर्पिता खान के घर पर शादी की थी। इस शादी के ठीक बाद ये खबरें आईं कि मलाइका और अर्जुन के बीच ब्रेकअप हो गया है। वहीं हाल ही में इस जोड़ी को एक शादी में फिर से एक साथ देखा गया। लेकिन फराह खान के इस वीड‍ियो ने साफ कर द‍िया है कि इन दोनों का र‍िश्‍ता अब भी मजबूत बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X