कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 'मलाइका अरोड़ा' की बिल्डिंग सील, बेटे के साथ रहती हैं एक्ट्रेस !
अनलॉक 1 के साथ ही कोरोना का कहर लगातार जारी है। ऐसे में अब बड़ी खबर ये आ रही है कि मलाइका अरोड़ा के घर के करीब भी कोरोना पहुंच गया है। बुधवार देर शाम को मलाइका के खार स्थित बिल्डिंग को बीएमसी की तरफ से सील कर दिया गया है। बता देें कि बीएमसी को मलाइका की बिल्डिंग में कोरोना मरीज होने की पुष्टि हुई।
जिसके बाद अब पूरी जगह को सील कर दिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर अनुसार मलाइका का घर मुंबई के बांद्रा में है। जहां पर कोरोना पॉजिटिव की खबर होने के बाद 8 जून को सावधानी के तौर पर बीएमसी ने ये फैसला लिया है। मलाइका लॅाकडाउन के शुरू होने के साथ अर्जुन कपूर के साथ रह रही थीं।

लेकिन हाल ही में लॅाकडाउन में छूट मिलने के बाद वह अपने बेटे के साथ यहां पर रह रही हैं। कुछ समय पहले मलाइका ने अपने बेटे के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। जिसे काफी पसंद किया गया। आपको बता दें कि सिनेमा के कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सावधानी के तौर पर अब अपने घर पर सैनिटाइजर की मशीन लगा ली है। ताकि कोरोना से सुरक्षा हो सके।


Click it and Unblock the Notifications