Malaika Arora: पूरी- भाजी से भरी थाली लेकर बैठीं मलाइका अरोड़ा, लेकिन खाने का तरीका देख नेटिजन्स भी हंस पड़े!

Malaika Arora brutally trolled: अपनी फिटनेस और परफेक्ट बॉडी के पॉपुलर मलाइका अरोड़ा का एक रेस्त्रां से वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर नेटिजन्स उन्हें भयंकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक्ट्रेस को एक रेस्त्रां में पूरी भाजी से भरी थाली के साथ देखा गया। लेकिन सामने परोसी गई थाली को खाने में मलाइका हिचक रही थीं और खाने का नाटक कर रही थी।
वीडियो में वह एक साइड डिश ट्राई करती नजर आ रही थीं। यह वीडियो reddit पर पहुंच गया, जहां मलायका को ट्रोल किया जा रहा है। क्लिप में, एक्ट्रेस अपने सामने परोसी गई खाने की प्लेट को खाने में झिझकती हुई दिखाई दी।
खास बात है कि मलाइका कैमरे के सामने पूरी को जिस तरह से तोड़ने का नाटक करते हुए खाने की कोशिश करती दिखती हैं, वो देखकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की हंसी छूट जा रही है।
लोगों ने कहा- असभ्य तरीका है
कई लोगों ने खाने की बर्बादी पर आपत्ति जताते हुए टिप्पणियां कीं। उन्होंने सवाल किया कि अगर मलाइका को खाना नहीं खाना था तो उन्होंने खाना क्यों ऑर्डर किया। एक यूजर ने लिखा- "यह बहुत असभ्य तरीका है! अगर वह केवल खाने का दिखावा करना चाहती थी और उसका एक पूरा हिस्सा बर्बाद करना चाहती थी तो उसे लोगों को शूट करने के लिए नहीं बुलाना चाहिए था!"
वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- "पता नहीं मलाइका की हालत पर दुखी होना चाहिए या हंसना चाहिए। उन्होंने अपनी पूरी reputation ऐसी परफेक्ट बॉडी दिखाने को लेकर बनाई है, जिसके कारण कैलोरी की चिंता किए बिना सामान्य खाना एन्जॉय भी नहीं कर सकती.."


Click it and Unblock the Notifications