अर्जुन कपूर साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी बात की दंग रह गए लोग

Malaika Arora broke silence on breakup: बॉलीवुड के पावर कपल कहलाए जाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कपल कभी वेकेशन पर जाता है तो कभी पार्टीज़ में स्पॉट किया जाता है, लेकिन बीते दिन अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबर ने लोगों के होश उड़ दिए थे। जी हां, बीते दिन खबर आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों अलग हो रहे हैं। बात यह भी कही जा रही थी कि दोनों इस मैटर में चुप्पी साधेंगे और इस बात का किसी भी तरह से बतंगड़ नहीं बनने देंगे, लेकिन इस खबर के कुछ ही देर बाद कुछ ऐसा हुआ कि फैन्स खुशी से फूले नहीं समा रहे थे।
मलाइका ने कही ये बड़ी बात
जी हां, हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल बीती रात मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने अर्जुन मलाइका के रिलेशन के बारे में क्लीयर करते हुए कई बातें की साथ ही उन्होंने मलाइका के शब्द भी कहे- 'नो..नो यह सब रूमर है'। इससे यह तो साफ है कि मलाइका और अर्जुन का रिश्ता अब टूटने वाला नहीं है। फिलहाल तो फैन्स इस खबर को सुन काफी खुश हैं।
लंबे समय से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
आपको बता दें कि दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार ऐसी अफवाहें उड़ चुकी हैं कि दोनों अलग होने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है हर बार ही मलाइका या अर्जुन इस अफवाह को शांत करते हैं। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। ऐसा माना भी जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द शादी भी कर सकते हैं। बता दें कि साल 2017 में मलाइका ने अरबाज से तलाक ले लिया था। वहीं पिछले साल दिसंबर में अरबाज खान ने शूरा खान के साथ शादी कर ली थी। वहीं अब फैन्स को मलाइका की शादी का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications